विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election Result: 'मुझे रुझान देखने की जरूरत नहीं, मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं' वोटों की गिनती के बीच बोले कमलनाथ

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 03 Dec 2023 09:09 AM (IST)

मध्य प्रदेश ( MP Election Result 2023 ) में वोटों की गिनती जारी है और इसी के साथ नेताओं के ...और पढ़ें

वोटों की गिनती के बीच बोले कमलनाथ (Image: ANI)
वोटों की गिनती के बीच बोले कमलनाथ (Image: ANI)

एएनआई, भोपाल। मध्य प्रदेश में वोटों की गिनती जारी है और इसी के साथ नेताओं के बयान आने भी शुरू हो गए हैं। एक तरफ भाजपा के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश की जनता पर भरोसा जताते हुए दावा कर रहे है कि इस बार भी भाजपा की सरकार बनेगी तो वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने भी अपनी जीत का दावा कर रहे है।

कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैंने कोई रुझान नहीं देखा, मुझे सुबह 11 बजे तक कोई रुझान देखने की जरूरत नहीं है। मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं, मुझे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर भरोसा है।

चार राज्यों में वोटों की गिनती शुरू

बता दें कि 3 दिसंबर सुबह 8 बजे चार राज्यों- छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना की विधानसभाओं के वोटों की गिनती रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो चुकी है। यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए काफी मायने रखते है, क्योंकि अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने है और इस चुनाव को सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, मिजोरम में वोटों की गिनती 4 दिंसबर सोमवार तक के लिए टाल दिया गया है।

मध्य प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार?

चुनाव आयोग (ईसी) के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में डाक मतपत्रों की गिनती के लिए कुल 692 टेबलें लगाई गई हैं, जबकि ईवीएम रखने के लिए 4,369 टेबलें लगाई गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कई अन्य दिग्गजों सहित 2,533 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया जाएगा, जिन्होंने करीबी मुकाबले में विधानसभा चुनाव लड़ा था। वर्तमान में भाजपा की सत्ता एमपी में है, जिसने दिसंबर 2018 में 114 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।

यह भी पढ़ें: MP Election Result: मध्य प्रदेश में वोटों की गिनती जारी, केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले- 'भाजपा को मिलेगा जनता का आशीर्वाद'

यह भी पढ़ें: MP Election Results 2023 LIVE: रुझानों में कांग्रेस को बढ़त, पर दतिया से नरोत्तम मिश्रा चल रहे पीछे