Move to Jagran APP

चुनावी जनसभा में CM शिवराज ने प्रियंका गांधी से पूछे सवाल, 'कांग्रेस ने किसानों को डिफॉल्टर क्यों बनाया?'

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को देवसर त्योंथर सेमरिया रीवा गुढ़ अमरपाटन और भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस बीच सीएम शिवराज ने प्रियंका गांधी से सवाल पूछे कांग्रेस ने किसानों को डिफाल्टर क्यों बनाया? सीएम ने कहा कि हर जगह सभाओं में उमड़ रही भीड़ भाजपा के प्रति बहन-बेटियों में अथाह विश्वास दिख रहा है ।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi AvinashPublished: Mon, 06 Nov 2023 10:15 PM (IST)Updated: Mon, 06 Nov 2023 10:15 PM (IST)
चुनावी जनसभा में CM शिवराज ने प्रियंका गांधी से पूछे सवाल (Image: Jagran)

जेएनएन, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को देवसर, त्योंथर, सेमरिया, रीवा, गुढ़, अमरपाटन और भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सहित 7 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर जमकर हमला बोला।

loksabha election banner

सीएम शिवराज ने कहा कि, मैडम प्रियंका मध्यप्रदेश आकर झूठ की दुकान सजाती हैं। उन्होंने कहा कि, इतना झूठ तो मत बोलिए प्रियंका जी, झूठ बोले कौवा काटे। साथ ही सीएम शिवराज ने प्रियंका गांधी से कई सवाल पूछते हुए कहा कि, जवाब दें प्रियंका जी हम तो प्रदेश की जनता की सेवा में लगें हैं, कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के लिए क्या किया है?

कांग्रेस पार्टी दल नहीं दल-दल है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि, प्रियंका गांधी जी जवाब दें कि, कांग्रेस पार्टी दलदल बन गई है, जिसमें इंडी गठबंधन ही फंस गया। कोई भी आप पर भरोसा नहीं कर रहा है तो मध्यप्रदेश आप पर कैसे भरोसा करेगा। वहीं सीएम ने सवाल पूछा कि, प्रियंका जी आप कहती हैं कि, भाजपा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। हम तो पीएम और सीएम किसान सम्मान निधि दे रहे हैं। हम सिंचाई की व्यवस्था कर रहे हैं, हम 0% ब्याज पर कर्ज दे रहे हैं। उन्होंने कहा की तुमने क्या किया था, जब कांग्रेस की सरकार आई तो वादाखिलाफी कर किसानों का कर्ज माफ तक नहीं किया।

प्रियंका जी क्या यही कांग्रेस की सोच है, जवाब दें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि, आपके कांग्रेस के नेता स्व-सहायता समूह की बहनों से कह रहें हैं कि, अगर तुम बीजेपी को सपोर्ट करोगे तो तुम्हारे घर में चूल्हा नहीं जलने देंगे। तुम्हारे बच्चे भूखे मर जाएंगे, क्या कांग्रेस की यही सोच है कि, गरीबों के बच्चे भूखे मर जाएं। इस तरह की भाषा का प्रयोग आपकी पार्टी के नेता कर रहे हैं आपको जवाब देना पड़ेगा।

सीएम ने आगे कहा, 'आपकी पार्टी कपड़ा फाड़ पार्टी हो गई है। कमलनाथ कह रहे हैं कि, दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ो, दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कमलनाथ के कपड़े फाड़ो। कांग्रेस के दो पाट हो गए हैं एक पाट दिग्विजय सिंह की चक्की का तो दूसरा पाट कमलनाथ जी की चक्की का, और दोनों के पाट के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता बारिक पिस रहें हैं। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसमें केवल अपने परिवार को स्थापित करना चाहती है। सोनिया गांधी अपने बेटा और बेटी को सेट करना चाहती हैं। कमलनाथ अपने बेटे को सेट करना चाहते हैं और दिग्विजय सिंह अपने बेटे को सेट करना चाहते हैं। हम पूरे प्रदेश की जनता की सेवा में लगे हैं। प्रियंका गांधी जी जवाब दीजिए, आपकी पार्टी ने क्या किया है।

प्रियंका गांधी- झूठ बोले कौवा काटे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आज प्रियंका गांधी फिर से मध्यप्रदेश आ रहीं हैं। मैडम प्रियंका मध्यप्रदेश आकर केवल झूठ की दुकान सजाती है। जब वह पिछली बार आई थी तो उन्होंने फिर से झूठ बोला कि, भाजपा सरकार ने 3 सालों में 21 नौकरियां दी हैं। जबकि हकीकत तो ये है कि, हमने 50 हजार नियुक्ति पत्र बांटे हैं। अब इतना झूठ तो मत बोलिए प्रियंका जी झूठ बोले कौवा काटे।

सीएम शिवराज ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने वादाखिलाफी की किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। बैगा, भारिया, सहरिया बहनों के पैसे क्यों बंद किए। बेटियों की शादी तो करवा दी, लेकिन पैसे क्यों नहीं दिए। बेटा-बेटियों के लैपटॉप क्यों छिन लिए। बुजुर्गों की तीर्थ दर्शन योजना क्यों बंद कर दी। मैडम प्रियंका गांधी जी आज जवाब देना पड़ेगा।

कांग्रेस चालू पार्टी है, लोगों को धोखा देती है

सीएम शिवराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जी कह रहें हैं कि, कांग्रेस चालू पार्टी है, कांग्रेस लोगों को ठगती है, कांग्रेस पर भरोसा करके हमने गलती की। इंडी गठबंधन वाले लोग ही कांग्रेस को कोस रहे हैं, कह रहें हैं कि, कांग्रेस भरोसा करने लायक पार्टी नहीं है। अखिलेश यादव जी यह भी कह रहे हैं कि 80 साल के आदमी किसी को क्या पहचानेंगे। उन्हें तो कमलनाथ की उम्र पर ही संदेह है। कमलनाथ ने राहुल गांधी से झूठ कहा कि, मेरी उम्र 72 साल है। अखिलेश 80 कह रहें है और राहुल गांधी 72 कह रहें है, अब कमलनाथ जी सही उम्र तो बताएं कि उनकी सही उम्र क्या है। कांग्रेस पर कोई भी भरोसा नहीं कर रहा है तो प्रदेश आप पर कैसे भरोसा करेगा।

भैया शिवराज, बहनों लिए खुशियां लेकर आया है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा के दौरान अपनी लाड़ली बहनों से संवाद करते हुए कहा कि, हर महीने की 10 तारीख को बहनों के खातों में खुशियों की किश्त आती है, लेकिन इस बार 10 तारीख को धनतेरस का त्यौहार है, इसलिए 7 तारीख को ही लाड़ली बहना योजना का बहनों के खातों में पैसा डालूंगा। जिससे बहनें धनतेरस पर खूब खरीदारी कर सकें। उन्होंने कहा कि, मेरी बहनों जाओ खुशी से दिवाली मनाओ, धनतेरस मनाओ, भैया दूज भी मनाओ, तुम्हारा भाई तुम्हारे लिए खुशियां लेकर आया है। ये मेरा वचन है कि, तुम्हारी आंखों में कभी आंसु नहीं आने दूंगा, तुम्हारी जिंदगी में कभी कोई तकलीफ नहीं होगी।

भाजपा को जिताना है, कमल खिलाना है

सीएम शिवराज ने विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश के विकास को नई उंचाईयों पर पहुंचा रहें हैं। दुनिया भर में भारत का मान-सम्मान बढ़ा रहें हैं। मोदी जी के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश भी सभी क्षेत्रों में निरंतर विकास कर रहा है, लेकिन इस विकास को और गति देने के लिए मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है। इसलिए भाजपा की विजय का संकल्प लेते हुए सभी उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाना है, प्रधानमंत्री मोदी जी को भी आशीर्वाद देना है और मामा शिवराज को भी आशीर्वाद देना है। स्वर्णीम मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाना है।

इन विधानसभाओं में किया सीएम ने चुनाव प्रचार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मध्यप्रदेश के 7 विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों, देवसर में राजेन्द्र मेश्राम, त्योंथर में सिध्दार्थ तिवारी, सेमरिया में केपी त्रिपाठी, रीवा में राजेन्द्र शुक्ला, गुढ़ में नागेन्द्र सिंह, अमरपाटन में रामखिलावन पटेल और देर रात भोपाल दक्षिण-पश्चिम में भगवानदास सबनानी के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया।

यह भी पढ़े: MP Election 2023: जातिवार गणना को लेकर मायावती ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- वोट के लिए हो रही हवाई बातें

यह भी पढ़े: MP Election 2023: जब रोने लगी महिला तो ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगाया गले, उनकी आंखें भी हुई नम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.