Ujjain Lok Sabha Chunav Result 2024: उज्जैन सीट पर बीजेपी को बड़ी जीत, अनिल फिरोजिया ने कांग्रेस उम्मीदवार को दी पटखनी, इतने वोट से जीते
Madhya Pradesh Lok Sabha Election Results Live लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। उज्जैन लोकसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच जोरदार टक्कर है। महाकाल की धरती पर चुनावी रण में बीजेपी और कांग्रेस अपने लिए जीत तलाश रहे थी। लेकिन कांग्रेस को यहां भी हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है।

चुनाव डेस्क, मध्य प्रदेश। Ujjain Lok Sabha Chunav Result 2024, Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024: उज्जैन लोकसभा सीट का परिणाम सामने आ गया है। बीजेपी उम्मीदवार ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार को बड़े अंतर से हरा दिया है। अनिल फिरोजिया को कुल 836104 वोट मिले। उन्होंने 375860 वोटों से शिकस्त दी है।
किन अहम प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
बीजेपी ने उज्जैन लोकसभा सीट पर इस बार भी मौजूदा सांसद अनिल फिरोजिया को ही मौका दिया था। वहीं, कांग्रेस ने महेश परमार को टिकट दिया था। पिछली बार कांग्रेस ने बाबूलाल मालवीय को टिकट दिया था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
किस चरण में हुआ 2024 का चुनाव
उज्जैन लोकसभा सीट पर इस बार चौथे चरण यानी 13 मई को मतदान हुआ है।
2019 में कौन मुख्य प्रत्याशी थे और कौन जीता?
2019 के लोकसभा चुनाव में उज्जैन लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार अनिल फिरोजिया ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार बाबूलाल मालवीय को पटखनी दी थी।
इस लोकसभा सीट पर कितने मतदाता
इस लोकसभा सीट पर कुल 1661229 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 850810 और महिला मतदाता 810347 हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।