Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tikamgarh Lok Sabha Chunav Result 2024: टीकमगढ़ में मिली भाजपा को बड़ी जीत, 4 लाख से अधिक वोटों से वीरेंद्र खटीक हुए विजयी

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 05:03 PM (IST)

    Madhya Pradesh Lok Sabha Election Results Live congress bjp Lok Sabha Election Result 2024 टीकमगढ़ लोकसभा सीट में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज कर ली है। उसके प्रत्याशी वीरेंद्र खटीक ने 4 लाख से भी अधिक वोटों के अंतर से विजय प्राप्त कर ली है। जानिए कौन रहा निकटतम प्रतिद्वंदी और उन्हें कितना मिला वोट। पढ़ें नतीजों पर पूरी डिटेल...

    Hero Image
    Tikamgarh Lok Sabha Result 2024: टीकमगढ़ से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक को मैदान में उतारा है।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। Tikamgarh Lok Sabha Chunav Result 2024, Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024: टीकमगढ़ लोकसभा सीट में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज कर ली है। भाजपा के प्रत्याशी वीरेंद्र खटीक ने 4 लाख से भी अधिक वोटों के अंतर से विजय प्राप्त कर ली है। उन्हें कुल 715050 मत मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे कांग्रेस के पंकज अहिरवार, जिन्हें कुल 311738 वोट मिले। गौरतलब है कि कांग्रेस ने इस बार सीट पर प्रत्याशी बदलकर नया दांव चला था, लेकिन उसे सफलता हाथ नहीं लगी। टीकमगढ़ सीट के हाई प्रोफाइल मुकाबले में अंतत: भाजपा ने बाजी मार ली।

    किन अहम प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

    बीजेपी ने टीकमगढ़ लोकसभा सीट से कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक पर फिर से विश्वास जताया था। वहीं, कांग्रेस ने किरण सिंह अहिरवार का टिकट काटकर पंकज अहिरवार को मौका दिया था और नया दांव चलने का प्रयास किया था। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में किरण सिंह अहिरवार को टिकट दिया था।

    किस चरण में हुआ 2024 का चुनाव

    टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर इस बार दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को मतदान हुआ है।

    2019 में कौन मुख्य प्रत्याशी थे और कौन जीता?

    2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार वीरेंद्र कुमार खटीक ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार किरण सिंह अहिरवार को शिकस्त दी थी।