Shahdol Lok Sabha Chunav Result 2024: शहडोल सीट पर बीजेपी की बड़ी जीत, हिमाद्री सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार को किया चित
Madhya Pradesh Lok Sabha Election Results Live congress bjp Lok Sabha Election Result 2024 लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। शहडोल लोकसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। इस बार भी जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी पुरजोर मेहनत की थी। कांग्रेस को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा।

चुनाव डेस्क, मध्य प्रदेश। Shahdol Lok Sabha Chunav Result 2024, Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024: शहडोल लोकसभा सीट का परिणाम सामने आ गया है। बीजेपी उम्मीदवार को शहडोल सीट से बड़ी जीत मिली है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार फुंदेलाल मार्को को करीब चार लाख वोटों से हरा दिया है। उन्हें कुल 711143 वोट मिले। उन्होंने 397340 वोटों से हरा दिया।
किन अहम प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
बीजेपी ने शहडोल लोकसभा सीट पर इस बार भी हिमाद्री सिंह को ही मौका दिया था। वहीं, कांग्रेस ने फुंदेलाल मार्को को टिकट दिया था। पिछली बार कांग्रेस ने प्रमिला सिंह को टिकट दिया था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
किस चरण में हुआ 2024 का चुनाव
सीधी लोकसभा सीट पर इस बार पहले चरण यानी 19 अप्रैल को मतदान हुआ है।
2019 में कौन मुख्य प्रत्याशी थे और कौन जीता?
2019 के लोकसभा चुनाव में शहडोल लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार हिमाद्री सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रमिला सिंह को पटखनी दी थी।
इस लोकसभा सीट पर कितने मतदाता
इस लोकसभा सीट पर कुल 1656474 मतदाता हैं। जिसमें से पुरुष मतदाता 848568 हैं और महिला मतदाता 807881 हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।