Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Satna Lok Sabha Chunav Result 2024: सतना से लगातार पांचवीं बार सांसद बनेंगे गणेश सिंह, 84000 से अधित मतों के अंतर से कांग्रेस को दी पटखनी

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 06:35 PM (IST)

    Madhya Pradesh Lok Sabha Election Results Live congress bjp Lok Sabha Election Result 2024 सतना से भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह लगातार पांचवीं बार सांसद बनने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में सतना में कांटे के मुकाबले में उन्होंने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को 84000 से अधित मतों के अंतर से पटखनी दी। पढ़ें सीट के नतीजों पर पूरी अपडेट. . .

    Hero Image
    Satna Lok Sabha Result 2024: सतना से गणेश सिंह लगातार चार बार सांसद चुने गए हैं।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। Satna Lok Sabha Chunav Result 2024: सतना से भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह लगातार पांचवीं बार सांसद बनने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में सतना में कांटे के मुकाबले में उन्होंने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को 84000 से अधित मतों के अंतर से पटखनी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जहां गणेश सिंह को कुल 459728 मत मिले, तो वहीं कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को कुल 374779 वोट मिले और उन्हें 84949 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। 

    गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की सतना लोकसभा सीट की गिनती महत्वपूर्ण सीटों में होती है। यहां से मौजूदा सांसद गणेश सिंह लगातार चार बार यहां से सांसद चुने गए हैं। इस बार भी भाजपा ने उन पर भरोसा जताया था और वे उस पर खरे उतरे। कांग्रेस से उन्हें इस बार कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अंतत: सीट भाजपा की झोली में गई।

    पिछली बार का परिणाम

    सतना लोकसभा सीट पर इस बार दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार गणेश सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार राजा राम त्रिपाठी को हराया था।

    इस लोकसभा सीट पर कितने मतदाता

    इस लोकसभा सीट पर कुल 1575064 मतदाता हैं। जिसमें से पुरुष मतदाता 832396 हैं और महिला मतदाता 742635 हैं।