Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024 Result: पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, इन छह सीटों पर हो सकता बड़ा खेला, देखें चौंकाने वाले आंकड़े

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 02:41 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 Result पश्चिम बंगाल पर एग्जिट पोल गलत साबित हो रहे हैं। यहां 31 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस और 10 सीटों पर भाजपा आगे है। एक सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। मगर छह सीटों पर सबकी निगाहें हैं। यहां मतों का अंतर पांच हजार से कम है। पश्चिम बंगाल में भाजपा को उम्मीद के मुताबिक परिणाम आते नहीं दिख रहे हैं।

    Hero Image
    West Bengal elections results 2024: पश्चिम बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन 2019 के मुकाबले खराब।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की 31 लोकसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) आगे है। वहीं भाजपा ने 10 सीटों पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहा है। बंगाल की छह लोकसभा सीटों पर मतों का अंतर 5000 से भी कम है। ऐसे में यहां भाजपा और टीएमसी दोनों ही दलों का खेल बिगड़ सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: कोई नौ तो कोई 17 वोटों से जीता, कौन हैं सबसे कम मतों से सांसद बनने वाले 15 नेता?

    कूच बिहार सीट पर टीएमसी प्रत्याशी जगदीश चंद्रा बर्मा 4094 मतों से आगे हैं। रायगंज से टीएमसी की कल्याणी कृष्णा सिर्फ 4840 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के कार्तिक चंद्र पॉल हैं। कांथी लोकसभा सीट पर टीएमसी प्रत्याशी उत्तम बारीक 2645 से मतों से भाजपा उम्मीदवार सौमेंदु अधिकारी से आगे हैं। विष्णुपुर लोकसभा सीट से सुजाता मंडल भाजपा प्रत्याशी सौमित्र खान से 1391 मतों से आगे हैं।

    बालुरघाट सीट पर भाजपा उम्मीदवार सुकांता मजूमदार सिर्फ 2481 मतों से आगे हैं। पुरुलिया सीट पर भी यही हाल है। यहां भाजपा उम्मीदवार ज्योतिर्मय सिंह महतो 2651 मतों से आगे हैं।

    यह भी पढ़ें: क्या होता है एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल से है कितना अलग, मतदान के बाद ही क्यों होता है जारी?

    comedy show banner
    comedy show banner