विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: कोई नौ तो कोई 17 वोटों से जीता, कौन हैं सबसे कम मतों से सांसद बनने वाले 15 नेता?

Published: Thu, 30 May 2024 01:36 PM (IST)Updated: Thu, 30 May 2024 02:41 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के आंकड़े दिलचस्प है। 1962 से 2019 तक 15 नेता सबसे कम मतों से ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024: सबसे कम मतों से लोकसभा चुनाव जीतने वाले नेता।
लोकसभा चुनाव 2024: सबसे कम मतों से लोकसभा चुनाव जीतने वाले नेता।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। देश में अभी तक 17 लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। हर चुनाव में दिलचस्प आंकड़े सामने आते हैं। आज आपको एक ऐसे ही दिलचस्प आंकड़ों के बारे में बताएंगे। देश के चुनाव इतिहास की सबसे बड़ी जीत अभी तक भाजपा के सीआर पाटिल के नाम दर्ज है। 2019 में पाटिल ने गुजरात की नवसारी लोकसभा क्षेत्र से 6,89,668 मतों के अंतर से चुनाव जीता था। मगर आज बात करेंगे उन प्रत्याशियों की जिन्होंने सबसे कम मतों से लोकसभा चुनाव जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया है।

अगर 1962 से 2019 लोकसभा चुनाव तक नजर डालें तो 15 प्रत्याशियों ने 500 से कम मतों से जीत दर्ज की है। दो प्रत्याशियों ने तो सिर्फ नौ वोटों से चुनाव जीता था। आइए देखते हैं ये दिलचस्प आंकड़े...

इनके नाम सबसे कम मतों से जीत का रिकॉर्ड

कांग्रेस नेता कोनाथला रामकृष्ण और दिवंगत भाजपा नेता सोम मरांडी के नाम सबसे कम मतों से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। 1989 में कोनाथला कामकृष्ण ने आंध्र प्रदेश की अनकापल्ली लोकसभा क्षेत्र से सिर्फ नौ मतों से चुनाव जीता था। वहीं 1998 में सोम मरांडी ने राजमहल सीट सिर्फ नौ मतों से चुनाव जीता था।

यह भी पढ़ें: अपने अंदाज में माधवी लता ने बताया खटाखट-खटाखट का मतलब, कहा- फटाफट निकल जाएंगे ये नेता

कोई 17 तो कोई 26 मतों से जीता

सत्यजीत सिंह गायकवाड़ ने 1996 में गुजरात के बड़ौदा से सिर्फ 17 वोटों से चुनाव जीता था। दिवंगत डीएमके नेता एमएस शिवसामी का नाम भी इस सूची में शामिल हैं। उन्होंने 1971 में 26 मतों से लोकसभा चुनाव जीता था। 2014 लोकसभा चुनाव में सबसे कम 36 मतों से भाजपा प्रत्याशी थुपस्तान छेवांग ने सफलता हासिल की थी।

चुनाव वर्ष प्रत्याशी का नाम लोकसभा सीट राजनीतिक दल कितने मतों से जीते
1962 रिशांग केशिंग बाह्य मणिपुर सोशलिस्ट 42
1967 एम. राम  करनाल कांग्रेस 203
1971 एमएस शिवसामी  तिरुचेंदूर डीएमके  26
1977 दाजीबा बलवंतराव देसाई कोल्हापुर पीजेंट एंड वर्कर पार्टी 165
1980 रामायण राय  देवारिया कांग्रेस (आई) 77
1984 मेवा सिंह  लुधियाना शिरोमणि अकाल दल 140
1989 कोनाथला रामकृष्ण अनकापल्ली कांग्रेस  09
1991 राम अवध  अकबरपुर  जनता दल  156
1996 सत्यजीत सिंह गायकवाड़ बड़ौदा कांग्रेस 17
1998 सोम मरांडी राजमहल भाजपा  09
1999 प्यारेलाल संकवार   घाटमपुर  बहुजन समाज पार्टी 105
2004 पी. पूकुन्ही कोया लक्षद्वीप जेडीयू 71
2009 नामो नारायण टोंक सवाई माधोपुर कांग्रेस  317
2014 थुपस्तान छेवांग लद्दाख भाजपा  36
2019 भोलानाथ (बीपी सरोज) मछलीशहर   भाजपा  181

यह भी पढ़ें: सियासी अखाड़े के वो दिग्गज, जिन्होंने बनाया सबसे अधिक बार लोकसभा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड, चौंका देंगे कई नाम