विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: अपने अंदाज में माधवी लता ने बताया खटाखट-खटाखट का मतलब, कहा- फटाफट निकल जाएंगे ये नेता

Published: Thu, 30 May 2024 11:31 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024 खटाखट फटाफट और गटागट जैसे शब्दबाणों ने लोकसभा चुनाव 2024 को रोचक बना दिया है। हर ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024: माधवी लता ने बताया खटाखट शब्द का मतलब।
लोकसभा चुनाव 2024: माधवी लता ने बताया खटाखट शब्द का मतलब।

एजेंसी/चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में इस बार खटाखट-खटाखट शब्द का इस्तेमाल खूब हो रहा है। हर सियासी दल अपने हिसाब से इन शब्दों का इस्तेमाल करने में जुटा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खटाखट शब्द का एक जनसभा में इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार बनते ही खातों में पैसे खटाखट आएंगे। उधर, प्रधानमंत्री मोदी ने कई रैलियों में इसी शब्द के सहारे कांग्रेस पर पलटवार किया।

यह भी पढ़ें: क्या जातीय समीकरण में फंसी अनुप्रिया पटेल की सीट? जानिए सपा और बसपा की चुनावी रणनीति

माधवी लता बोलीं- राहुल और अखिलेश फटाफट निकल जाएंगे

अब भाजपा नेता माधवी लता ने खटाखट शब्द का अर्थ अपने हिसाब से बताया है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचीं माधवी लता ने कहा कि इनका (राहुल गांधी और अखिलेश यादव) कहने का मतलब है कि पीएम मोदी 'खटाखट' 400 पार करेंगे और ये लोग 'फटाफट' यहां से निकल जाएंगे। बता दें कि माधवी लता को भाजपा ने इस बार असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ हैदराबाद लोकसभा सीट से उतारा है।

जब पीएम मोदी ने किया खटाखट पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक चुनावी सभा में कहा था कि पंजे और साइकिल के सपने टूट गए खटाखट, खटाखट। अब प्लानिंग हो रही है कि चार जून के बाद हार का ठीकरा किस पर फोड़ा जाए खटाखट खटाखट। कोई मुझे बता रहा था कि विदेश यात्रा की टिकट भी बुक हो गई खटाखट खटाखट।

अखिलेश और तेजस्वी भी साध चुके निशाना

तेजस्वी यादव ठकाठक, फटाफट और सफाचट जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी फटाफट-फटाफट और गटागट जैसे शब्दों से केंद्र सरकार पर हमला बोल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: 'काम किया है और भी करेंगे, जनसेवा के सिवाय कोई काम नहीं' पढ़िए केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय का पूरा इंटरव्यू