Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मोदी मैजिक' में उड़ा विपक्ष, BJP के लिए ऐतिहासिक रहा 2014 का लोकसभा चुनाव; नेता प्रतिपक्ष को तरसा सदन

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 11:15 AM (IST)

    साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 282 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया था। वह स्वतंत्र भारत के 67 साल के इतिहास में जादुई संख्या को पार करने वाली पहली गैर-कांग्रेसी पार्टी बनी थी। 2009 के चुनाव में यूपी में केवल दस सीटें जीतने वाली पार्टी ने 2014 में 80 में से 71 सीटें हासिल की थी।

    Hero Image
    'मोदी मैजिक' में उड़ा विपक्ष, BJP के लिए ऐतिहासिक रहा 2014 का लोकसभा चुनाव (फोटो जागरण ग्राफिक्स)

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। Lok Sabha Election: 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ऐतिहासिक रहे, एक का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन और दूसरे का सबसे खराब प्रदर्शन।

    भाजपा ने 282 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल कर स्वतंत्र भारत के 67 साल के इतिहास में जादुई संख्या को पार करने वाली पहली गैर-कांग्रेसी पार्टी बनकर इतिहास रच दिया। इसने उत्तर प्रदेश में अपनी सबसे बड़ी छाप छोड़ी। 2009 के चुनाव में यूपी में केवल दस सीटें जीतने वाली पार्टी ने 2014 में 80 में से 71 सीटें हासिल कीं। वहीं कांग्रेस अपने निचले स्तर पर पहुंच गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले चुनाव की 206 सीटों से घटकर यह सिर्फ 44 सीटों पर आ गई। उत्तर प्रदेश में राहुल की अमेठी और सोनिया गांधी की रायबरेली सीट के अलावा कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी।

    भाजपा में अहम बदलाव

    आम चुनाव से पहले सितंबर, 2013 अनुभवी नेता लालकृष्ण आडवाणी की जगह गुजरात तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को भाजपा ने प्रधानमंत्री के चेहरे के रूप में प्रस्तुत करने का फैसला किया। उस समय पार्टी ने कहा कि यह निर्णय लोगों की भावनाओं और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

    नेता प्रतिपक्ष बिना सदन

    भाजपा के पक्ष में जनादेश ऐसा था कि कोई भी अन्य दल आधिकारिक विपक्षी दल भी नहीं बन सका, क्योंकि उस पद तक पहुंचने के लिए किसी भी पार्टी को लोकसभा में 10 प्रतिशत यानी 55 सीटें हासिल करनी होती है। इस प्रकार 16वीं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष के बिना ही अपना कार्यकाल पूरा किया।

    प्रधानमंत्री बने मोदी

    • नरेन्द्र मोदी ने 26 मई, 2014 को एक समारोह में भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली, जिसमें सभी सार्क देशों के प्रमुखों ने भाग लिया।
    • 543 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में सात अप्रैल से 12 मई के बीच नौ चरणों में आयोजित किया गया चुनाव।
    • 8,251 उम्मीदवार थे मैदान में, 1996 के लोकसभा चुनाव के बाद सबसे अधिक।
    • 9.19 लाख से ज्यादा बूथों पर मतदान कराया गया।

    यह भी पढ़ें- 'मैं मोदी का परिवार हूं...', PM Narendra Modi ने लॉन्च किया चुनावी कैंपेन; देखें VIDEO

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 Dates Live: 'आज का दिन महत्वपूर्ण', लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले आया CEC राजीव कुमार का बयान