Lok Sabha Elections 2019 Phase 1 Voting: महाराष्ट्र में कैसे करें मतदान, EVM इस्तेमाल करने का ये है आसान तरीका
How to vote in Maharashtra महाराष्ट्र की 7 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। अगर आप वोट डालने जा रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के लिए पहले चरण की वोटिंग गुरुवार को जारी है। महाराष्ट्र की सात लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इन सीटों पर कुल 116 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिन सात सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें रामटेक, वर्धा, भंडारा-गोंदिया, नागपुर, गढ़चिरौली चिमूर, यवतमाल-वाशिम और चंद्रपुर सीट शामिल हैं। एक भारतीय नागरिक होने के नाते आपको वोट डालने जरूर जाना चाहिए। अगर आप पहली बार वोट डालने जा रहे हैं तो हम आपको EVM मशीन से वोट डालने की पूरी प्रक्रिया बताते हैं जिससे आपको मदद मिलेगी।
कैसे दें सकते हैं वोट, इन चीजों का होना है जरूरी :
मतदान देने जाने से पहले आपके लिए ये जानना सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप वोट तभी दे सकते हैं जब आपका नाम मतदाता सूची यानी वोटर लिस्ट (इसे निर्वाचन सूची भी कहा जाता है) में शामिल होगा। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं होगा तो आप वोट नहीं डाल पाएंगे।
कैसे करें मतदान, क्या है पूरी प्रक्रिया :
1. जब आप वोट डालने जाएं तो सबसे पहले अपना नाम मतदाता सूची में देखें और अपने आईडी प्रूफ की जांच करें।
2. उसके बाद अधिकारी आपकी उंगली पर स्याही लगाएंगे और आपको एक पर्ची देंगे और एक रजिस्टर पर आपके साइन लेंगे।
3. इसके बाद वो पर्ची आपको तीसरे मतदान अधिकारी के पास जमा करानी होगी और स्याही लगी उंगली दिखानी होगी। उसके बाद ही आपको मतदान केंद्र की ओर बढ़ने दिया जाएगा।
4. जब आप मतदान केंद्र के अंदर पहुंच जाएंगे तो आपके सामने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी (EVM) रखी होगी। जिस पर आप अपनी पसंद के उम्मीदवार के चिह्न के सामने बटन दबाकर अपना वोट रिकॉर्ड कराएंगे। ऐसा करने पर आपको एक बीप की आवाज़ सुनाई देगी। इसका मतलब होगा कि आपका वोट ईवीएम मशीन में दर्ज हो चुका है।
5. वोट डाल ने के बाद VVPT मशीन की पारदर्शी विंडो में दिखाई देने वाली पर्ची की जांच करें। सीलबंद वीवीपीएटी बॉक्स में गिरने से पहले, उम्मीदवार के सीरियल नंबर, नाम, और चिह्न वाली पर्ची सात सेकंड तक दिखाई देगी।
6. इन सबके अलावा अगर आप किसी भी उम्मीदवार को पसंद नहीं करते हैं तो आपको ईवीएम मशीन पर नोटा (NOTA) का बटन दिखाई देगा। आप उस बटन को दबा सकते हैं। यह EVM पर आखिरी बटन होता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।