Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election Result 2024: इन राज्यों में क्लीन स्वीप कर रही बीजेपी! लेकिन बंगाल में हो गया 'खेला', जानिए सीटों का समीकरण

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 03:16 PM (IST)

    Lok Sabha Election Result 2024 लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में बीजेपी कई राज्यों में क्लीन स्वीप की ओर आगे बढ़ रही है। मध्य प्रदेश में 29 सीटों में से 29 पर बीजेपी आगे चल रही है। पश्चिम बंगाल में खेला हो गया। पश्चिम बंगाल में 42 सीटों में से 30 पर तृणमूल कांग्रेस की बढ़त है।

    Hero Image
    Lok Sabha Election Result 2024: कई राज्यों में क्लीन स्वीप की ओर बीजेपी।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का परिणाम अब जल्द ही घोषित होने वाला है। वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलते देखा जा रहा है। वहीं, इंडी गठबंधन भी लगातार मुकाबले में बना हुआ है। कई राज्यों में बीजेपी की आंधी आई है। जिसमें, विपक्ष पूरी तरह उड़ गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रुझानों में मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को जबरदस्त जनादेश मिला है। बीजेपी ने हिमाचल, गुजरात और मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप कर लिया है। वहीं, छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, कोरबा सीट पर कांग्रेस की बढ़त है। सरोज पांडेय काफी पीछे चल रही हैं।

    मध्य प्रदेश का हाल

    मध्य प्रदेश में 29 सीटों में से 29 पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं, गुजरात में 25 में से 24 पर बीजेपी की बढ़त है। एक सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। हिमाचल प्रदेश में 5 में से 4 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं, एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है। सुरेश कश्यप ने बाजी मारी है।

    सूरत से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश कुमार चंद्रकांत दलाल ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। राज्यों में बीजेपी का तूफान चला है। जिसमें विपक्ष पूरी तरह चित हो गया। इन चारों राज्यों में सिर्फ एक सीट ही कांग्रेस को मिलते दिख रही है।

    बंगाल में खेला

    उधर, पश्चिम बंगाल में खेला हो गया। पश्चिम बंगाल में 42 सीटों में से 30 पर तृणमूल कांग्रेस की बढ़त है। बीजेपी 11 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर आगे है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी फंस गई। बंगाल फतह पर निकली बीजेपी को सिर्फ 11 सीट ही मिलती दिख रही है।

    यूपी का हाल

    वहीं, उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी के साथ खेला हो गया। 80 में से 34 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, सबसे अधिक समाजवादी पार्टी को 35 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है।

    यह भी पढ़ें- West Bengal Lok sabha Election Result 2024 LIVE: बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, 31 सीटों पर टीएमसी चल रही आगे