West Bengal Lok sabha Election Result 2024 LIVE: बंगाल में टीएमसी की आंधी; 29 सीटों पर किया कब्जा, भाजपा के खाते में सिर्फ 12 सीटें
LIVE West Bengal Lok sabha Election Result 2024 News Updates: पश्चिम बंगाल में कुल 55 केंद्रों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और पुलिस के हजारों जवानों की तैनाती की गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। कुल 495 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

चुनाव डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। आज 507 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पश्चिम बंगाल में मतगणना हो रही है। लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश में करीब 6.03 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव परिणाम से जुड़ी पल-पल की अपडेट आप यहां पढ़ सकते हैं...
बहरामपुर सीट से पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने 69102 मतों से बढ़त बना ली है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी दूसरे स्थान पर हैं।
तामलुक लोकसभा सीट से भाजपा के अभिजीत गंगोपाध्याय ने 24660 मतों से बढ़त बना ली है।
पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी व पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने 42089 मतों की बढ़त बना ली है। दिग्गज कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी दूसरे स्थान पर हैं।
पश्चिम बंगाल में भाजपा 11 लोकसभा सीटों पर आगे है। तीन सीटों पर बढ़त 50 हजार से अधिक और बाकी आठ सीटों पर 50 हजार के अंदर है। टीएमसी 30 लोकसभा सीटों पर आगे हैं।
मालदा दक्षिण लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ईशा खान चौधरी ने 49034 मतों से बढ़त बना रखी है। कांग्रेस बंगाल में सिर्फ इसी सीट पर आगे चल रही है।
पश्चिम बंगाल में अब भाजपा 11 सीटों पर आगे चल रही है। टीएमसी ने 30 सीटों पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है।
पश्चिम बंगाल की 31 सीटों पर टीएमसी, 10 सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। कोलकाता दक्षिण से टीएमसी प्रत्याशी माला रॉय 122010 मतों से आगे हैं।
बशीरहाट सीट से भाजपा प्रत्याशी रेखा पात्रा 123813 मतों से पीछे चल रही हैं। यहां टीएमसी के नुरूल इस्लाम ने बढ़त बना रखी है।
कूच बिहार लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक 12132 मतों से पीछे चल रहे हैं। टीएमसी के जगदीश चंद्र वर्मा ने बढ़त बना रखा है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। 2019 चुनाव में 18 सीटें जीती थी। मगर इस बार सिर्फ नौ सीटों पर आगे चल रही है। तृणमूल कांग्रेस ने 32 सीटों पर बढ़त बना ली है। कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर आगे है।
बंगाल की 10 लोकसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस की बढ़त 10 हजार मतों से कम है। हालांकि पार्टी कुल 30 सीटों पर आगे है। भाजपा ने 10 सीटों पर बढ़त बना रखी है। दो सीटों पर कांग्रेस आगे है।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 30 लोकसभा सीटों पर आगे है। 10 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है। दो सीटों पर कांग्रेस आगे है।
आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने 20730 मतों से बढ़त बना ली है।
बहरामपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी 351 मतों से पिछड़ गए हैं। टीएमसी उम्मीदवार यूसुफ पठान ने बढ़त बना ली है।
कृष्णानगर लोकसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी महुआ मोइत्रा 7275 मतों से आगे हो गई हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी अमृता रॉय हैं।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी 29 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा को नौ सीटों पर बढ़त है। दो सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर सीपीआई आगे है।
पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी 1231 मतों से आगे हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के निर्मल कुमार साहा हैं। क्रिकेटर एवं टीएमसी प्रत्याशी यूसुफ पठान तीसरे स्थान पर हैं।
पश्चिम बंगाल में आठ लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। टीएमसी सबसे अधिक 21 सीटों पर आगे है। कांग्रेस और सीपीआई (एम) ने बढ़त बना रखी है।

पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजमाता अमृता रॉय 5436 मतों से आगे है। टीएमसी प्रत्याशी महुआ मोइत्रा दूसरे नंबर पर हैं।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने 22 सीटों पर बढ़त बना ली है। भाजपा पांच सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट पर कांग्रेस को बढ़त है।
पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से मौजूदा सांसद और टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी एसएस अहलूवालिया ने 2313 मतों से बढ़त बना ली है।
पश्चिम बंगाल में 12 लोकसभा सीटों पर टीएमसी ने लीड बना ली है। भाजपा सिर्फ दो सीटों पर ही आगे है। एक सीट पर कांग्रेस की बढ़त है।
जादवपुर लोकसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी सयानी घोष 2253 मतों से आगे हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के अनिर्बान गांगुली हैं। पांच सीटों पर टीएमसी ने बढ़त बना ली है।
जादवपुर लोकसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी सयानी घोष 2253 मतों से आगे हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के अनिर्बान गांगुली हैं।
पश्चिम बंगाल में भाजपा ने अब तक 24 लोकसभा सीटों पर बढ़त बना ली है। 12 सीटों पर टीएमसी आगे है। कांग्रेस ने दो और एक सीट पर अन्य ने बढ़त बनाई है।
शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में भाजपा को बंपर बढ़त मिलती दिख ही है। भाजपा 22 सीटों पर आगे चल रही है। टीएमसी ने 12 और कांग्रेस गठबंधन ने दो सीटों पर बढ़त बना ली है। एक सीट पर निर्दलीय आगे है।
रुझानों में पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा ने 11 और टीएमसी ने आठ सीटों पर बढ़त बना ली है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा 11, कांग्रेस गठबंधन एक और तृणमूल कांग्रेस ने सात सीटों पर बढ़त बना ली है।
पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर कांग्रेस और टीएमसी आगे है।
पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो चुकी है।
2019 लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने सिर्फ दो लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।
पश्चिम बंगाल में 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 18 सीटों पर जीत दर्जकर नया इतिहास रचा था।
आसनसोल लोकसभा सीट पर 2019 में भाजपा की टिकट पर बाबुल सुप्रियो ने चुनाव जीता था। टीएमसी प्रत्याशी मुनमुन देववर्मा सेन को हार का सामना करना पड़ा था। बात दें कि बीजेपी से नाता तोड़कर बाबुल सुप्रियो अब टीएमसी में शामिल हो चुके हैं।
आसनसोल लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकीं हैं। टीएमसी की टिकट पर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने एसएस अहलूवालिया को मैदान में उतारा। इंडी गठबंधन ने जहानारा खान को टिकट दिया है।
कृष्णानगर लोकसभा सीट पर भाजपा ने टीएमसी प्रत्याशी महुआ मोइत्रा के खिलाफ राजमात अमृता रॉय को उतारा है। इस सीट पर पूरे देश की निगाहें हैं।
पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग लोकसभा सीट के चोपरा विधानसभा केंद्र में सबसे कम नौ चरणों में मतगणना होगी। प्रदेश में 55 जगहों पर कुल 418 काउंटिंग हाल में मतगणना होगी।
कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र के शीतलकूची और दिनहाटा विधानसभा केंद्र में 23 चरणों में वोटों की गिनती होगी।
पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर कुल 507 प्रत्याशियों हैं। इनमें 434 पुरूष, 72 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर है।
पश्चिम बंगाल में 25,000 से भी अधिक कर्मचारी मतगणना के कार्य में जुटेंगे। ईवीएम को कुल 394 स्ट्रांग रूम में रखा गया है।
2019 लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 22 लोकसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।
#WATCH | Security heightened at a counting centre in Purba Medinipur, West Bengal.
— ANI (@ANI) June 4, 2024
Vote counting for #LokSabhaElections to begin at 8 am. pic.twitter.com/bgdJ3KPgou
एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में भाजपा को बढ़त मिलते दिखाया गया है। हालांकि जनता किस तरफ है, यह आज शाम तक साफ हो जाएगा।
सातवें यानी आखिरी चरण में पश्चिम बंगाल की नौ लोकसभा सीटों पर 73.36 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।
पश्चिम बंगाल में सभी राजनीतिक दलों के समर्थकों में नतीजों को लेकर जोश हाई है। समर्थकों ने प्रोजेक्टर पर चुनाव परिणाम देखने की तैयारी की है।
कांग्रेस समेत सभी दलों ने मतगणना की पूर्व संध्या पर अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। हालांकि जनता का साथ किसको मिलेगा, कुछ ही देर में स्पष्ट हो जाएगा।
चुनाव आयोग ने सोमवार को पूरे दिन मतगणना की तैयारी की। इस बार मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरी गणना पर कैमरे से भी नजर रखी जाएगी।
लोकसभा चुनाव 2024 में भाग्य आजमा रहे 495 प्रत्याशियों में से 42 सांसदों को चुनने की खातिर करीब 6.03 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
- कुल उम्मीदवार:495
- कुल मतदाता:7,60,10,006
- पुरुष मतदाता: 3,86,13,415
- महिला मतदाता: 3,73,94,818
- अन्य मतदाता: 1773
- कुल मतदान प्रतिशत:79.31
पश्चिम बंगाल में शत्रुघ्न सिन्हा, कीर्ति आजाद, यूसुफ पठान समेत फिल्म और क्रिकेट जगत की कई हस्तियों के भाग्य का फैसला आज होगा।