Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने महिलाओं संग किया डांस, ड्रम भी बजाया, देखें वीडियो

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 06:05 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का शनिवार को अलग अंदाज देखने को मिला। दरअसल मालदा में एक सार्वजनिक सभा के दौरान ममता बनर्जी ने महिलाओं के साथ पारंपरिक नृत्य किया और ड्रम भी बजाया। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीटों कूचबिहार अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में मतदान संपन्न हुआ है। प्रदेश में कुल 81.91 फीसदी मतदान हुआ है।

    Hero Image
    लोकसभा चुनाव 2024: महिलाओं संग ममता बनर्जी ने किया डांस।

    एएनआई, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा में महिलाओं के साथ डांस किया। सार्वजनिक रैली के दौरान उन्होंने नृत्य के साथ-साथ ड्रम भी बजाया। बता दें कि शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश में कुल 81.91 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अगर सीटों की बात करें तो कूचबिहार में 82.17, अलीपुरद्वार में 79.76 और सबसे अधिक मतदान जलपाईगुड़ी में 83.66 प्रतिशत दर्ज किया गया है। चार जून को मतगणना होगी।

    यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में दूसरे चरण में 26 करोड़पति समेत 80 प्रत्याशी मैदान में, सबसे अधिक इनकी संपत्ति, 17 उम्मीदवार 10वीं भी पास नहीं

    हाल ही में यह बयान रहा चर्चा में

    शुक्रवार को ममता बनर्जी ने एक विवादित बयान दिया था। जिसकी चर्चा खूब हुई थी। दरअसल, उन्होंने प्रवासी श्रमिकों को नागरिकता जाने का डर दिखाया था। ममता ने अन्य राज्यों से ईद मनाने पश्चिम बंगाल पहुंचे श्रमिकों से मतदान करने के बाद वापस जाने की अपील की थी।

    उन्होंने कहा था कि 'मैं ईद मनाने पहुंचे सभी प्रवासी श्रमिकों से अनुरोध करना चाहूंगी कि कृपया बिना मतदान के वापस न जाएं। अगर आपने आने वाले दिनों में मतदान नहीं किया तो वे आपका आधार कार्ड और आपकी नागरिकता छीन लेंगे। मैं यहां नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू नहीं होने दूंगी, जैसे मैंने असम में लागू नहीं होने दिया।'

    यह भी पढ़ें: देश में 2500 से ज्यादा राजनीतिक दल, लेकिन सिर्फ 10 पार्टियों के पास 86% लोकसभा सीटें