मध्य प्रदेश में दूसरे चरण में 26 करोड़पति समेत 80 प्रत्याशी मैदान में, सबसे अधिक इनकी संपत्ति, 17 उम्मीदवार 10वीं भी पास नहीं
Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर 80 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे। इनमें से 26 प्रत्याशी करोड़पति हैं। 17 प्रत्याशी 10वीं पास नहीं हैं। होशंगाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा के पास सबसे अधिक संपत्ति है। दूसरे चरण में दो डॉक्टर भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

जेएनएन, भोपाल। 26 अप्रैल को मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान होगा। इन सीटों पर 80 प्रत्याशी मैदान में हैं। दूसरे चरण में मध्य प्रदेश में 26 प्रत्याशी करोड़पति हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने प्रत्याशियों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया। इसमें कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। खास बात यह है कि दूसरे चरण के 17 प्रत्याशी 10वीं उत्तीर्ण भी नहीं हैं।
| पुरुष | 75 |
| महिला | 04 |
| थर्ड जेंडर | 01 |
| कुल प्रत्याशी | 80 |
दूसरे चरण में इन सीटों पर मतदान
- दमोह
- होशंगाबाद
- खजुराहो
- रीवा
- सतना
- टीकमगढ़
किस दल के कितने प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले
| दल | प्रत्याशियों की संख्या |
| भाजपा | दो |
| कांग्रेस | एक |
| भारतीय शक्ति चेतना पार्टी | एक |
| राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी | एक |
| राष्ट्रवादी भारत पार्टी | एक |
| निर्दलीय | तीन |
संजय शर्मा के पास सबसे अधिक संपत्ति
होशंगाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा के पास सबसे अधिक 232 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके बाद रीवा से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा 34 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। सतना से सांसद और भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह के पास नौ करोड़ रुपये की संपत्ति है।
यह भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान के पास एक भी कार नहीं, मगर पांच महीने में लाखों रुपये बढ़ी संपत्ति, जानें कितना है कर्ज
किस पर कितना कर्ज
- संजय शर्मा पर 98 करोड़
- नीलम मिश्रा पर तीन करोड़
- गणेश सिंह पर दो करोड़
सबसे कम संपत्ति वाले निर्दलीय प्रत्याशी
| प्रत्याशी | लोकसभा सीट | संपत्ति |
| राहुल भैया S/0 जीवन लाल | दमोह | 33 हजार रुपये |
| ऋषभ सिंह | सतना | 75 हजार रुपये |
| मुकेश यादव | होशंगाबाद | एक लाख रुपये |
दो डॉक्टर भी आजमा रहे अपनी किस्मत
दूसरे चरण के नौ प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं पांच पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। इसके अलावा 13 प्रत्याशी स्नातक, 21 प्रत्याशी स्नातकोत्तर हैं। सात ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं। तीन प्रत्याशी पांचवीं पास हैं। नौ प्रत्याशी 12वीं और आठ 10वीं पास हैं। खास बात यह है कि दूसरे चरण में मध्य प्रदेश में दो डॉक्टर भी चुनावी समर में उतरे हैं।
| लोकसभा क्षेत्र | प्रत्याशियों की संख्या |
| दमोह | 14 |
| होशंगाबाद | 12 |
| खजुराहो | 14 |
| रीवा | 14 |
| सतना | 19 |
| टीकमगढ़ एससी | 07 |
| कुल | 80 |
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के इस अनोखे पोलिंग बूथ की हर जगह चर्चा, समुद्र तल से 3000 फीट नीचे बना, रोचक है नाम के पीछे की कहानी

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।