Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: 'राम मंदिर से प्रगाढ़ हुई है धर्म और संस्कृति', पढ़ें 400 पार और विपक्ष के सवाल पर क्या बोले वीडी शर्मा?

Lok Sabha Election 2024 मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इन दिनों झारखंड में डेरा डाल रखा है। उन्होंने कहा कि एनडीए 400 पार का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेगा। देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। यही वजह है कि चार जून को पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। पढ़ें वीडी शर्मा के इंटरव्यू के प्रमुख अंश...

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Published: Mon, 27 May 2024 05:39 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2024 05:39 PM (IST)
लोकसभा चुनाव 2024: वीडी शर्मा का इंटरव्यू।

जागरण, रांची। लोकसभा चुनाव के अंतिम व सातवें चरण में संताल परगना के सभी तीन सीट दुमका, गोड्डा और राजमहल में एक जून को मतदान है। ऐसे में चुनावी दंगल में सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने भी तीनों सीटों पर कब्जा जमाने के लिए बड़े-बड़े दिग्गज व संगठनकर्ता को मैदान में उतार दिया है।

मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी इन दिनों दुमका और गोड्डा में कैंप कर रहे हैं। बीडी शर्मा झारखंड खासकर दुमका व संताल परगना में पूर्व में भी चुनाव के दौरान प्रबंधन की बागडोर बखूबी संभाल चुके हैं। रविवार को दुमका में उन्होंने दैनिक जागरण के चीफ रिपोर्टर राजीव के साथ सीधी बातचीत की। प्रस्तुत है मुख्य अंश...

यह भी पढ़ें: घट रहा निर्दलियों का दबदबा, 1957 में 42 तो 2019 में सिर्फ चार ही जीते, देखें 1952 से अब तक के आंकड़े

सवाल: लोकसभा चुनाव अब अंतिम दौर में है। एनडीए का आंकड़ा कहां तक पहुंचने वाला है?

जवाब: देखिए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में चुनाव लड़ा जा रहा है। भाजपा ने 370 और घटकों दलों को मिलाकर 400 पार का लक्ष्य रखा है। मतदाताओं के रुझान को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर रहे हैं।

सवाल: आईएनडीआईए के नेताओं का कहना है कि भाजपा दिवास्वप्न देख रही है और तय लक्ष्य से काफी पीछे चलने के बाद भी भ्रम फैला रही है। इस पर आप क्या कहेंगे? 

जवाब: भाजपा और इसके घटक दल पूरी ताकत से चुनाव लड़ रहे हैं और पूरे आत्मविश्वास से लबरेज हैं। भ्रम एनडीए के लोगों को नहीं बल्कि आईएनडीआईए के नेताओं को है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में नई संस्कृति, गरीबों के जीवन को बदलने का काम को जनता महसूस कर रही है। देश में मोदी की गारंटी पर सबको भरोसा है और चार जून को लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने का उदाहरण दुनिया के सामने होगा।

सवाल: झारखंड से आपका पुराना जुड़ाव है, यहां की स्थिति कैसी है?

जवाब: झारखंड में हम सभी 14 सीटों पर चुनाव जीतने जा रहे हैं। यहां जनता भ्रष्टाचारियों को चिह्नित कर इन्हें सबक सिखाने का निर्णय ले लिया है। आने वाले दिनों में यहां राज्य सरकार में भी बदलाव तय है। छह माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। इसके बाद डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार को खत्म कर यहां विकास की गति को तेज करेगी।

सवाल: संताल परगना में भाजपा को पूरी ताकत झोंकनी पड़ रही है, आखिर क्यों?

जवाब: यहां की तीनों सीट दुमका, गोड्डा और राजमहल इस बार भाजपा के झोली में जाने वाली है। इसके लिए जनता ने मन बना लिया है। जनता भ्रष्टाचार, अत्याचार व शोषण के खिलाफ करारा जवाब देने को तैयार है। जनता का आशीर्वाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लेकर कार्यकर्ताओं को भरपूर मिल रहा है। झारखंड पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का विशेष स्नेह है। चुनाव में भाजपा झारखंड पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रखा है।

सवाल: पांच साल बाद संताल परगना में आपका आना हुआ है। झारखंड के विकास को आप किस नजरिये से देखते हैं

जवाब: देखिए, यहां सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। झामुमो और कांग्रेस मिलकर राज्य में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की तमाम सीमाएं लांघ चुकी हैं। विकास के नाम पर सिर्फ लूट हुआ है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पूरे देश में गुड गवर्नेंस के जरिए गरीब कल्याण की योजनाओं को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से लाभुकों तक पहुंचाया है। राम मंदिर के निर्माण से भारतीय धर्म व संस्कृति फिर से प्रगाढ़ हुई है देश के लोग ऊर्जान्वित हुए हैं। मोदी की गारंटी पूरे देश में चल रही है। विरोधियों का कोई प्रपंच काम आने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें: आखिरी रण में PM मोदी और उनके 5 मंत्री; शिबू सोरेन की बहू, लालू की बेटी और वीरभद्र के बेटे समेत दांव पर इन दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.