Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिग्विजय सिंह ने पूछा- किसको कांग्रेस की गारंटी नहीं मालूम, छोटे भाई ने उठाया हाथ तो बोले- कैसे हमारी नेतागीरी चलेगी?

    Updated: Thu, 02 May 2024 10:01 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। पिछला चुनाव दिग्विजय सिंह ने भोपाल लोकसभा सीट से लड़ा था लेकिन हार मिली थी। दिग्विजय सिंह कांग्रेस के गारंटी कार्ड का खूब प्रचार कर रहे हैं लेकिन उनके छोटे भाई को ही गारंटी कार्ड के बारे में जानकारी नहीं है।

    Hero Image
    लोकसभा चुनाव 2024: गारंटी कार्ड सौंपते दिग्विजय सिंह।

    जेएनएन, गुना। तीन दशक बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 में भोपाल सीट पर उन्हें भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दिग्विजय सिंह निर्वाचन क्षेत्र में अपना डटकर प्रचार भी करने में जुटे हैं। मगर बुधवार को उनके साथ एक ऐसा वाकया हुआ, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: नए अवतार में शिवराज सिंह चौहान, 'पांव-पांव वाले भैया' और 'मामा' के बाद दिल्ली में नई पारी को तैयार

    गारंटी कार्ड के बारे में पूछा तो भाई ने उठाया हाथ

    बुधवार को दिग्विजय सिंह राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के आवन कस्बे में सभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने पूछा कि गारंटी कार्ड के बारे में किस-किस को जानकारी है। जिन्हें जानकारी नहीं है, वे अपना हाथ उठा लें। इस पर मंच पर बैठे उनके छोटे भाई एवं चांचौड़ा से पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने हाथ उठा लिया। उन्होंने गारंटी कार्ड की जानकारी न होने की बात कही।

    कैसे चलेगी हमारी नेतगीरी?

    भाई का उठा हुआ हाथ देखकर दिग्विजय सिंह चौंक गए। उन्होंने तुरंत गारंटी कार्ड मंगवाकर छोटे भाई को दिया। दिग्विजय सिंह ने मंच से कहा कि हमने गारंटी कार्ड घर-घर बंटवाए हैं। इसके बाद उन्होंने गारंटी कार्ड मंगवाया और उसे हाथ में लेकर कहा कि हमारे भाई को गारंटी नहीं मालूम तो हमारी नेतागीरी कैसे चलेगी? सभा में दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह भी शामिल थे।

    यह भी पढ़ें: जब यूपी में ग्वालियर की राजमाता ने फैलाई झोली... दहेज में मांगी जीत, लोगों ने बदले में जो दिया वो इतिहास बन गया