Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल की बहू ने की देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात, कल हो सकती हैं भाजपा में शामिल

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 06:42 PM (IST)

    महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक झटका लग सकता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू शनिवार को भाजपा में शामिल हो सकती ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    लोकसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)

    एएनआई, मुंबई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। चर्चा है कि अर्चना पाटिल शनिवार को मुंबई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: जब राहुल गांधी की टीम में रही इस महिला नेता ने किया करिश्मा, चौंक गए थे मालवा के 'गांधी', भाजपा में भी खूब हुई थी चर्चा

    बता दें कि इस बार महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में होंगे। 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई और 20 मई को मतदान होगा। वहीं मतगणना चार जून को होगी। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के बाद देश में सबसे अधिक 48 लोकसभा सीटें महाराष्ट्र में हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 23 और शिवसेना ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

    यह भी पढ़ें: समोसा, बिरयानी, मटन-चिकन और चाय की कीमतें तय, जानें- कहां कितने रुपये खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी

    कौन हैं शिवराज पाटिल?

    12 अक्तूबर 1935 को शिवराज पाटिल का जन्म महाराष्ट्र के लातूर जिले के चाकूर गांव में हुआ था। 1967 में पाटिल ने लातूर नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव जीता था। वे तीन बार नगर पालिका अध्यक्ष रहे हैं। इसके बाद शिवराज पाटिल ने 1972 में पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता।

    इसके बाद 1977 में दूसरी बार विधायक बने थे। पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने पहली बार 1980 में कांग्रेस की टिकट पर लातूर लोकसभा सीट से चुनाव जीता और संसद पहुंचे। पाटिल सात बार कांग्रेस की टिकट पर यहां से सांसद बने। शिवराज पाटिल दसवीं लोकसभा के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह देश के गृह मंत्री और रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।