Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    khajuraho Lok Sabha Chunav Result 2024: खजुराहो से वीडी शर्मा की आसान जीत, बसपा प्रत्याशी को 5 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 06:28 PM (IST)

    Madhya Pradesh Lok Sabha Election Results Live congress bjp Lok Sabha Election Result 2024 खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा को बड़ी जीत मिली है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी को 5 लाख से भी अधिक मतों के अंतर से मात दी। इससे पहले सपा का पर्चा रद्द होने से यहां पर मुकाबला पहले ही एकतरफा हो गया था।

    Hero Image
    Khajuraho Lok Sabha Result: खजुराहो में सपा का पर्चा रद्द होने से वीडी शर्मा की राह आसान हो गई है।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। khajuraho Lok Sabha Chunav Result 2024, Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024: खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा को बड़ी जीत मिली है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी को 5 लाख से भी अधिक मतों के अंतर से मात दी। इससे पहले यहां पर इंडी गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी उतारा था, लेकिन उनका नामांकन रद्द हो गया था, जिसके बाद मुकाबला पहले से ही एकतरफा लग रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीडी शर्मा ने खजुराहो में कुल 772774 मत प्राप्त किए। वहीं बसपा के कमलेश कुमार को 231545 मत हासिल हुए। इस तरह वीडी शर्मा ने 541229 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। इधर सपा का पर्चा खारिज होने से इंडिया गठबंधन ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक को समर्थन करने का फैसला लिया था, जिसके प्रत्याशी को 50215 वोट मिले।

    किस चरण में हुआ 2024 का चुनाव

    खजुराहो लोकसभा सीट पर इस बार दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को मतदान हुआ है।

    2019 में कौन मुख्य प्रत्याशी थे, कौन जीता?

    2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार वीडी शर्मा ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार महारानी कविता सिंह को हराया था।

    इस लोकसभा सीट पर कितने मतदाता

    इस लोकसभा सीट पर कुल 1842095 मतदाता हैं। जिसमें से पुरुष मतदाता 970660 हैं और महिला मतदाता 871388 हैं।