Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस में महिलाएं सुरक्षित नहीं, ठगबंधन का होगा सूपड़ा साफ

Lok Sabha Election 2019. भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की प्रवक्ता रह चुकी प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे पर राहुल गांधी और प्र‍ियंका गांधी की चप्‍पी सवाल खड़े करती है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 08:52 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 02:35 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस में महिलाएं सुरक्षित नहीं, ठगबंधन का होगा सूपड़ा साफ

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - लोकसभा चुनावों में चल रहे बयानों की तल्‍खी के बीच भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष उषा पांडेय ने कहा है कि कांग्रेस में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस की प्रवक्ता रह चुकी प्रियंका चतुर्वेदी द्वारा इस्तीफे के बाद कांग्रेस के संदर्भ में कही गई यह बात इसकी बानगी है। उषा शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से मुखातिब थीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि महिला सम्मान और सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन सह पार्टी की महामंत्री प्रियंका गांधी की इस मुद्दे पर चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। इधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं राज्य के पूर्व महाधिवक्ता अनिल सिन्हा ने कहा कि बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें- जानिए, कौन हैं प्रियंका चतुर्वेदी जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर थाम लिया शिवसेना का दामन

इस चुनाव में झारखंड के साथ-साथ बिहार में ठगबंधन दलों का सूपड़ा साफ होने वाला है। झारखंड की जनता ने राजद के नेता और सुप्रीमो लालू प्रसाद का चरित्र देखा है। वे कभी नहीं चाहते थे कि झारखंड अलग राज्य बने। आज उनकी पार्टी के ही नेता झारखंड की जनता का हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं।

प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं चतरा के प्रत्याशी सुनील सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक शब्दों के प्रयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के बाद चुनाव आयोग द्वारा चौकीदार चोर है के नारे पर कांग्रेस को करारा झटका दिया है। इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुर्भावना से ग्रसित होकर चुनावी लाभ के लिए अमर्यादित, अभद्र और अशिष्ट बातें कर रही है।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.