Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Chunav Result 2024: गांधीनगर सीट पर अमित शाह की बड़ी जीत, 7 लाख से अधिक वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार सोनल पटेल को हराया

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 10:45 PM (IST)

    Gandhinagar Lok Sabha Election Results Live चार जून यानी मंगलवार को देश की 542 और गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ सोनल पटेल को उतारा है। सोनल पटेल को उन्होंने बड़े अंतर से हराया है।

    Hero Image
    Gandhinagar Lok Sabha Chunav Result 2024: गांधीनगर लोकसभा सीट।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट पर अमित शाह ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सोनल पटेल को 7 लाख से अधिक वोटों से हराया है। अमित शाह को कुल 1010972 वोट मिले हैं। उन्होंने सोनल पटेल को 744716 वोट से हराया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश की सबसे चर्चित सीटों में से एक है। भाजपा के गढ़ के रूप में स्थापित हो चुकी इस सीट से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दूसरी बार चुनाव मैदान में थे। अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी यहां से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। 2019 में अमित शाह ने पहली बार यही से लोकसभा चुनाव लड़ा था। तब उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सीजे चावड़ा को रिकॉर्ड 5,57,014 मतों से हराया था।

    यह भी पढ़ें:  क्या होता है एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल से है कितना अलग, मतदान के बाद ही क्यों होता है जारी?

    किन अहम प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

    भाजपा ने दूसरी बार केंद्रीय मंत्री अमित शाह को चुनाव मैदान में उतारा था। कांग्रेस से सोनल पटेल उनके सामने थीं। लोकसभा चुनाव 2024 में गांधीनगर सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान हुआ था। रिजल्ट से पहले गांधीनगर सीट पर भाजपाई गदगद और अपनी जीत के प्रति आश्वस्त थे।

    बता दें कि पिछले दो लोकसभा चुनाव से भारतीय जनता पार्टी गुजरात की सभी सीटों पर कब्जा जमा रही है। इस बार सूरत लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीतने वाले एकमात्र नेता हैं। चार जून यानी मंगलवार को गुजरात की 25 और देश की 542 सीटों के परिणाम आ गए। 

    गांधीनगर में कितनी है मतदाताओं की संख्या?

    गांधीनगर लोकसभा सीट पर मतदाताओं की कुल 19,45,772 हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10,04,291 और महिला मतदाता की संख्या 9,41,434 हैं।

    यह भी पढ़ें: कब हटेगी आचार संहिता? जानिए नई भर्ती और परीक्षाओं समेत किन-किन चीजों से हटेगी पाबंदी