Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांंधी - एमएलसी दीपक स‍िंह

कांग्रेस एमएलसी ने कहा अमेठी चुनाव के बाद बड़ी संख्या में वाराणसी जाएंगे अमेठी के कार्यकर्ता।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 08:40 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 08:40 AM (IST)
Loksabha Election 2019 : वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांंधी - एमएलसी दीपक स‍िंह
Loksabha Election 2019 : वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांंधी - एमएलसी दीपक स‍िंह

अमेठी, जेएनएन। कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा के बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने चुनाव लडऩे की अटकलों पर कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि वह वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी। अमेठी चुनाव संपन्न कराने के बाद यहां से भारी संख्या में कार्यकर्ता बनारस जाएंगे।

loksabha election banner

गत दिनों 27 मार्च को प्रियंका ने अमेठी संसदीय क्षेत्र में रोड शो किया था। इसके साथ ही मुसाफिरखाना के एएच इंटर कालेज में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने हंसी-हंसी में वाराणसी से चुनाव लडऩे की बात कही थी। इसके बाद से ही उनका वाराणसी से चुनाव लडऩे का 

कयास लगते रहे हैं। वहीं शुक्रवार को कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने अटकलों पर विराम लगाते हुए प्रियंका के वाराणसी से चुनाव लडऩे की बात कही। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहाकि वह आयरन लेडी हैं वह वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी। उनकी यह इच्छा भी है।

ये भी पढ़ें- Loksabha Election 2019 : पूनम सिन्हा लखनऊ की सबसे अमीर प्रत्याशी

प्रियंका ने लगाई चुनावी पाठशाला, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा शुक्रवार को भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र पहुंची यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की और उनमें जीत का जोश भरा। पांच घंटे से अधिक समय तक चले चुनावी चर्चा-परिचर्चा के दौरान प्रियंका प्रत्येक कार्यकर्ताओं से रूबरू हुई। इसके कई जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक दलों के लोगों से मुलाकात की। 

यहां उन्‍होंने पार्टी के निष्क्रय कार्यकर्ताओं के बारे में भी प्रियंका ने सभी से जानकारी ली। गुरुमंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर वह कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में विस्तार से बताएं। इसके साथ ही उनकी समस्याओं को भी जाने। साथ ही अमेठी के साथ हुए सौतेले व्यवहार का भी जनता के सामने ब्योरा पेश करें। 

वरिष्ठ कांग्रेसी का जाना हालचाल

कांग्रेस महासचिव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश पीयूष से भी मिली और उनका हाल जाना। कांग्रेसी नेता ने प्रियंका को एक बुकलेट भी भेंट की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, डा. अरविंद कुमार चतुर्वेदी, अनिल सिंह व अन्य मौजूद रहे। 

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.