Lok Sabha Election 2019: जम्मू-पुंछ सीट पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
भाजपा ने यहां अपने सांसद जुगल किशोर शर्मा को फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है तो कांग्रेस ने अपने पूर्व मंत्री रमण भल्ला को उम्मीदवार बनाया है।
जम्मू, राज्य ब्यूरो। जम्मू कश्मीर में संसदीय चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए मंगलवार शाम को प्रचार का शोर खत्म हो गया। अब 11 अप्रैल को होने वाले मतदान में संसदीय क्षेत्र के 24 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 20,47299 मतदाता करेंगे।
जम्मू पुंछ संसदीय सीट के लिए भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। ऐसे में दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों ने मंगलवार शाम शाम छह बजे प्रचार थमने से पहले जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगाया। रमण भल्ला ने गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया तो भाजपा के उम्मीदवार सांसद जुगल किशोर शर्मा ने राजौरी जिले के नौशहरा में रोड शो किया। पैंथर्स पार्टी के उम्मीदवार प्रो. भीम सिंह व डोगरा स्वाभिमान संगठन के उम्मीदवार चौधरी लाल सिंह ने भी अंतिम दिन प्रचार में पूरा जोर लगाया।
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2019: प. बंगाल के दो संसदीय क्षेत्रों कूचबिहार और अलीपुरद्वार में मुकाबला होगा दिलचस्प
भाजपा ने यहां अपने सांसद जुगल किशोर शर्मा को फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है तो कांग्रेस ने अपने पूर्व मंत्री रमण भल्ला को उम्मीदवार बनाया है। भले ही इस संसदीय सीट के लिए 24 उम्मीदवार मैदान में हों लेकिन असली मुकाबला दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के बीच ही है। वर्ष 1998 के बाद से इस सीट के लिए भाजपा व कांग्रेस में टक्कर चल रही है। इससे पहले जम्मू-पुंछ में हमेशा कांग्रेस का पलड़ा ही भारी रहा था। संसदीय क्षेत्र चार सीमांत जिलों जम्मू, सांबा, राजौरी व पुंछ जिलों पर आधारित है। वर्ष 2014 के संसदीय चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा विजयी रहे थे। कुल पड़े 13,05,078 वोटों में से 6,19,995 वोट जुगल को मिले थे।
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मदन लाल शर्मा को ढाई लाख वोटों से अधिक के अंतर से पराजित किया था। संसदीय क्षेत्र चार जिलों जम्मू, सांबा, राजौरी व पुंछ जिलों पर आधारित है।
जम्मू-पुंछ संसदीय सीट के उम्मीदवार
- 1. सैयद आकिब हुसैन-इंडीपेंडेंट पीपुल्स पार्टी
- 2. जुगल किशोर-भाजपा
- 3. बद्रीनाथ-बसपा
- 4. मो.यूनिस-जेके पीर पंचाल अवामी पार्टी
- 5. सुशील कुमार-हिन्दुस्तान निर्माण दल
- 6. जावेदन अहमद-आल इंडिया फार्ड ब्लाक
- 7. रमण भल्ला- कांग्रेस
- 8. गुरसागर सिंह-नवरंग कांग्रेस पार्टी
- 9. प्रो. भीम सिंह-पैंथर्स पार्टी
- 10. लाल सिंह-डोगरा स्वाभिमान संगठन
- 11. राजीव चुन्नी-निर्दलीय
- 12. सुभाष चन्द्र-निर्दलीय
- 13. शजबाद शबनम-निर्दलीय
- 14. परसीन सिंह-निर्दलीय
- 15. गुलाम मुस्तफा चौधरी-निर्दलीय
- 16. सतीश पुंछी-निर्दलीय
- 17. बहादुर-निर्दलीय
- 18. मनीश साहनी-निर्दलीय
- 19. सकंदर अहमद नूरानी-निर्दलीय
- 20. तरसेम लाल खुल्लर-निर्दलीय
- 21. बलवान सिंह-निर्दलीय
- 22. सैयद जेशान हैदर-निर्दलीय
- 23. अनिल सिंह-निर्दलीय
- 24. अजय कुमार-निर्दलीय