Move to Jagran APP

दूसरे राज्यों में प्रचार में जुटेंगे उत्तराखंड भाजपा दिग्गज, कांग्रेस को निर्देश का इंतजार

उत्तराखंड में पांचों सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत उनकी कैबिनेट के सदस्यों के साथ ही अन्य भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में पार्टी का प्रचार करेंगे।

By Edited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 11:41 AM (IST)
दूसरे राज्यों में प्रचार में जुटेंगे उत्तराखंड भाजपा दिग्गज, कांग्रेस को निर्देश का इंतजार
दूसरे राज्यों में प्रचार में जुटेंगे उत्तराखंड भाजपा दिग्गज, कांग्रेस को निर्देश का इंतजार

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड में लोकसभा की सभी पांचों सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उनकी कैबिनेट के सदस्यों के साथ ही अन्य भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में पार्टी के चुनाव प्रचार को धार देंगे। पार्टी का प्रांतीय नेतृत्व इसके लिए 278 नेताओं की सूची तैयार कर रहा है, जो जल्द फाइनल हो जाएगी। यही नहीं, भाजपा के 52 नेता चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल रवाना हो रहे हैं। 

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में प्रथम चरण में मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा नेतृत्व द्वारा यहां के नेताओं की ड्यूटी अब उन राज्यों में लगाई जा रही है, जहां अगले चरणों में चुनाव होना है। इसके लिए शनिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला दूसरे राज्यों में भेजे जाने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने में जुटे रहे। 

प्रदेश उपाध्यक्ष गैरोला के मुताबिक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बतौर स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र झारखंड, गुजरात समेत अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार को धार देंगे। मुख्यमंत्री के अलावा राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, पूर्व व वर्तमान विधायक-सांसद, पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारी, दायित्वधारी समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी दूसरे राज्यों में भेजने के मद्देनजर सूची तैयार की जा रही है, जो जल्द फाइनल हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी नेता कुलदीप कुमार, राजू भंडारी समेत 52 नेताओं का दल आज पश्चिम बंगाल रवाना हो रहा है। 

विस क्षेत्रवार होता रहा मंथन 

11 अप्रैल को मतदान संपन्न होने के बावजूद इसकी खुमारी भाजपा नेताओं पर शनिवार को भी तारी रही। प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को भी पार्टी नेताओं की कम आमद इसकी तस्दीक कर रही थी। कार्यालय में दोपहर बाद तक प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, विधायक हरबंस कपूर व मुकेश कोली, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.देवेंद्र भसीन, सह मीडिया प्रभारी शादाब शम्स, सोशल मीडिया प्रमुख अजेंद्र अजय ही मुख्य रूप से नजर आए। ये सभी भी मतदान का अंतिम आंकड़ा आने के बाद विस क्षेत्रवार आकलन में जुटे रहे। 

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का होगा स्वागत  

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट देहरादून पहुंच रहे हैं। लोकसभा की नैनीताल सीट से चुनाव लड़ने के कारण वह चुनाव में व्यस्त थे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन और सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का डेढ़ बजे प्रांतीय कार्यालय पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं को एआइसीसी के निर्देशों का इंतजार 

प्रदेश के कांग्रेस नेता भी लोकसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में अन्य राज्यों का रुख करेंगे। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को एआइसीसी के निर्देशों का इंतजार है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व असम के प्रभारी हरीश रावत बीते रोज असम का रुख कर चुके हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेता भी अन्य राज्यों में पार्टी के प्रचार को जाएंगे। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि इस संबंध में पार्टी नेतृत्व के निर्देशों की प्रतीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के सिलसिले में जाएंगे, लेकिन ऐसा वह व्यक्तिगत आमंत्रण पर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भाजपा के दो विधायकों की लड़ाई कुश्ती के अखाड़े तक पहुंची

यह भी पढ़ें: भाजपा के दो विधायकों के बीच जुबानी जंग तेज, दे रहे एक दूसरे को चैलेंज

यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह भाजपा में हुए शामिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.