Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह भाजपा में हुए शामिल

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 13 Apr 2019 12:56 PM (IST)

    बसपा से दो बार विधायक रहे पूर्व कांग्रेस नेता चौधरी यशवीर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली। उनके बेटे एवं झबरेड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गौरव चौधरी भी भाजपा में शामिल हुए।

    पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह भाजपा में हुए शामिल

    रुड़की, जेएनएन। बसपा से दो बार विधायक रहे पूर्व कांग्रेस नेता चौधरी यशवीर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ ही उनके बेटे एवं झबरेड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गौरव चौधरी और समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की के दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि वह भाजपा में शामिल होकर खुद को गौरवांवित महसूस करते हैं। 

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. नरेन्द्र सिंह, विधायक कुंवर प्रणव ङ्क्षसह चैंपियन, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, डीसीबी चेयरमैन प्रदीप चौधरी, श्यामवीर सैनी, वैजंयती माला आदि मौजूद रहे।

    दो बार रहे बसपा विधायक 

    यशवीर चौधरी वर्ष 2002 और 2007 में बसपा के टिकट पर इकबालपुर विधानसभा से विधायक रहे हैं। बाद में उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया था। फिर वह कांग्रेस में शामिल हुए।

    पुलिस भी रही चौकन्ना 

    जैसे ही विधायक देशराज कर्णवाल और कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने दिल्ली रोड स्थित एक होटल में एक साथ होने की सूचना मिली तो कोतवाली सिविल लाइंस प्रभारी अमरजीत ङ्क्षसह पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंच गए। कार्यक्रम खत्म होने के बाद ही पुलिस यहां से रवाना हुई।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड लोकसभा चुनावः पहले वादों की, अब दावों की सियासत

    यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनावः उत्तराखंड में कांग्रेस को भरोसा, इस बार बदलाव तय

    चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

    comedy show banner
    comedy show banner