Assembly Election 2019: 12 लाख से अधिक मतदाता बनेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य विधाता
जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के 12 लाख से अधिक मतदाता सोमवार को 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। ...और पढ़ें
गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के 12 लाख से अधिक मतदाता आज (सोमवार) को 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा रविवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। जिले में बादशाहपुर, गुड़गांव, सोहना और पटौदी विधानसभा क्षेत्र हैं।
बादशाहपुर प्रदेश का भी सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र
बादशाहपुर जिले का ही नहीं प्रदेश का भी सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 12,10,398 है। इनमें 6,35,812 पुरुष व 5,69,229 महिला हैं। जिले में सर्विस वोटरों की संख्या 5,323 हैं। वहीं ट्रांसजेंडर मतदाताओं की कुल संख्या 34 है। पटौदी विधानसभा क्षेत्र में पांच, बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 10, गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में 14 एवं सोहना विधानसभा क्षेत्र में पांच ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।
बादशाहपुर विस क्षेत्र
पुरुष :2,08,803 महिला :1,88,6672 कुल मतदाता 3,96,281
गुड़गांव विस क्षेत्र
पुरुष :1,89,265 महिला :1,71,829 कुल मतदाता 3,61,581
पटौदी विस क्षेत्र
पुरुष: 1,15,375 महिला :1,04,265 कुल मतदाता : 2,22,465
सोहना विस क्षेत्र
पुरुष :1,22,369 महिला :1,06,463 कुल मतदाता : 2,30,071
सर्विस वोटर
बादशाहपुर पुरुष: 726 महिला :70 कुल मतदाता : 796
गुड़गांव पुरुष :395 महिला : 78 कुल मतदाता :796
पटौदी पुरुष :2,709 महिला :111 कुल मतदाता : 2820
सोहना पुरुष :1,193 महिला : 41 कुल मतदाता :1,234
भाजपा ने मोहल्ला क्लीनिक पर उठाए सवाल, कहा- अधिकांश में सुविधाएं नहीं

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।