Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM बोले शहजाद ने किया बहादुरी का काम, गुजरात में जातिवाद की राजनीति कर रही है कांग्रेस

    By Kishor JoshiEdited By:
    Updated: Sun, 03 Dec 2017 04:22 PM (IST)

    शहजाद पूनावाला की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा- 'आपने एक बहादुरी का कार्य किया है लेकिन दुख की बात यह कि कांग्रेस में हमेशा ऐसा होता हुआ आया है।

    PM बोले शहजाद ने किया बहादुरी का काम, गुजरात में जातिवाद की राजनीति कर रही है कांग्रेस

    अहमदाबाद (एजेंसी)। गुजरात में चुनाव प्रचार चरम पर है। भरूच में रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी सुरेंद्रनगर में रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, ' कुछ दिन पहले मैंने कहा था कि 3 चुनावों के नतीजे निश्चित हैं- यूपी स्थानीय निकाय चुनाव, गुजरात चुनाव जहां भाजपा जीतेगी और कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव जहां एक परिवार जीतेगा। हमने देखा यूपी में क्या हुआ।' 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहजाद पूनावाला ने किया बहादुरी का काम 

    राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव पर प्रश्न चिह्न उठाने वाले युवा कांग्रेस नेता शहजाद पूनावाला की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने  कहा- 'आपने एक बहादुरी का कार्य किया है लेकिन दुख की बात यह कि कांग्रेस में हमेशा ऐसा होता हुआ आया है। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में जो धांधली हो रही है उसका खुलासा शहजाद ने किया है। कांग्रेस ने उनकी आवाज दबाने की कोशिश की और उन्हें सोशल मीडिया ग्रुप से निकालने की कोशिश की। जिनके पास कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं होता वो जनता के लिए कार्य नहीं कर सकते हैं।'

    कांग्रेस पर लगाया जातिवाद की राजनीति करने का आरोप 

     इससे पहले भरूच में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, 'कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने तक शासन किया। हमने देखा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस का क्या हाल हुआ। उत्तर प्रदेश और गुजरात दोनों को कांग्रेस के बारे में पता है।' मोदी ने जनता से सवाल पूछते हुए कहा,  'क्या आपको कांग्रेस के शासनकाल के दौरान भरूच की बदहाल कानून-व्यवस्था याद है? कर्फ्यू और हिंसा तब आम बात थी। भाजपा ने इसे न केवल भरूच में बदला बल्कि समूचे गुजरात में बदल दिया।'

    उन्होंने कांग्रेस पर बंटवारे और जातिवाद की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी गुजरात में भाई-भाई को लड़ा रही है।  जो यूपी कांग्रेस की कर्मभूमि रहा है, वो भी यह पार्टी हार गई है। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, जिस तरह भगवान कृष्ण ने एक अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर अपनी ताकत दिखाई थी, उसी तरह आप 9 दिसंबर को वोटिंग मशीन पर भाजपा का बटन दबाकर अपनी ताकत दिखाना।

    पीएम मोदी शाम को वह अहमदाबाद में स्वामी नारायण गुरुकुल विश्वविद्या प्रतिष्ठानम के अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर भाजपा एक विशाल जनसभा का आयोजन करने जा रही है। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

    सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी वलसाड और भावनगर में विकास रैलियों को संबोधित करेंगे। वह जूनागढ़ और जामनगर में भी भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम 6 दिसंबर के बाद भी तीन चरणों में राज्य का दौरा करेंगे। इस दौरान उनके द्वारा 24 जनसभा और रैलियों को संबोधित किए जाने की संभावना है। इससे पूर्व बुधवार को भी मोदी ने सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था।

    यह भी पढ़ें: साधारण पृष्ठभूमि पर पीएम मोदी से कोई स्पर्धा नहीं : मनमोहन सिंह

    यह भी पढ़ें: राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए कल दाखिल करेंगे नामांकन