Election Results 2021: केरल में LDF को लगातार दूसरी जीत, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बनेगी विपक्षी गठबंधन की सरकार
Election Result for Kerala Tamilnadu and Puducherry दो राज्यों केरल तमिलनाडु व एक केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में 6 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना से अब तक प्राप्त रुझानों से स्थिति स्पष्ट हो चुकी है।
नई दिल्ली, एजेंसियां। केरल में सत्तारूढ़ दल LDF और तमिलनाडु व पुडुचेरी में विपक्षी दलों का गठबंधन सत्ता में आई है। इस क्रम में जीतने वाले धड़ों के बीच शुभकामना संदेशों के साथ जश्न और खुशी की लहर भी है। बता दें कि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक चरण में 6 अप्रैल को मतदान किया गया था।
केरल में LDF ने तोड़ा रिकार्ड, लगातार दूसरी बार बनाएगी सरकार
केरल में मतगणना के बाद आए नतीजे के अनुसार लगातार दूसरी बार LDF राज्य की सत्ता में आई है, इसे 99 सीटों पर जीत हासिल हुई और UDF को 41 सीटों पर वहीं NDA के खाते में एक भी सीट नहीं। यहां का रिकॉर्ड है कि एक बार सत्ता में LDF आती है तो दूसरी बार UDF को जीत हासिल होती है लेकिन इस बार यह परंपरा टूट गई।
तमिलनाडु का हाल-
राज्य के 234 विधानसभा सीटों में से अकेले DMK को 43 सीटों पर जीत मिली वहीं 90 सीटों पर निर्णायक बढ़त हासिल हुई है। इसके अलावा उसके सहयोगी दलों ने भी अपनी-अपनी सीटों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। जिससे DMK को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाता दिख रहा है।
पुडुचेरी में 30 सीटों का ये रहा परिणाम-
पुडुचेरी में BJP गठबंधन 16 सीटों के साथ बहुमत पाने में सफल रही। BJP की सहयोगी NR कांग्रेस को 10 सीटें वहीं कांग्रेस दो सीटों पर विजयी रही है।
केरल के हालात:-
केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) की सत्ता में वापसी तय है। केरल में BJP एक सीट पर आगे है। CPM के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा,' मैं केरल के लोगों को अप्रत्याशित तरीके से भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। LDF की सरकार ने लोगों की चुनौतियों का समाधान निकाला और कोरोना महामारी को भी नियंत्रित किया। महामारी को नियंत्रित कर केरल ने दुनिया के सामने एक नजीर पेश की है।'
सोमवार को शपथ लेने की खबर फर्जी: विजयन
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, ' केरल में आज 31,950 नए COVID-19 के मामले और 49 मौतें दर्ज़ की गई। केरल ने LDF के पक्ष में अपना मत दिया है। लेकिन यह खुशी और जश्न का समय नहीं है क्योंकि महामारी कोविड-19 का प्रकोप जारी है। यह कोविड-19 से जंग का समय है।' मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'शीर्ष भाजपा नेताओं ने ऐलान किया कि वे सरकार का गठन करने जा रहे। उस वक्त हमें कहा गया कि इस चुनाव में उनका मौजूदा खाता बंद हो जाएगा। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व मुख्यमंत्रियों समेत भाजपा नेता यहां कैंपेन करने आए थे।' सोमवार को शपथ लेने वाली खबर को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,' सोमवार को तिरुअनंतपुरम पहुंचने के बाद मैं अपना इस्तीफा सौपूंगा। पार्टी से चर्चा और विचार विमर्श के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा।'
तमिलनाडु के हालात
तमिलनाडु में विपक्षी DMK की अगुवाई वाला गठबंधन AIADMK से आगे निकल जाएगा। DMK गठबंधन के दो प्रमुख घटक CPM और CPI कुल आगे हैं। तमिलनाडु में BJP तीन विधानसभा सीटों पर आगे है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु में DMK 135 सीटों के साथ आगे है। मुख्यमंत्री पलानीस्वामी पिछड़ रहे हैं। DMK के उदयनिधि स्टालिन फिलहाल चेपुक-तिरुवल्लिकेनी सीट से आगे हैं। वह सरकार बना सकती है। MNM के अध्यक्ष कमल हासन समेत करीब 4000 उम्मीदवार मैदान में हैं। तमिलनाडु में एक दशक तक सत्ता में रहने के बाद AIADMK हार की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। वह 234 सदस्यीय विधानसभा की सिर्फ 80 सीटों पर आगे है। प्रदेश में विपक्षी DMK सरकार बनाने की स्थिति में है। राज्य में यह पहला चुनाव है जिसमें द्रमुक एम करुणानिधि और अन्नाद्रमुक जयललिता की गैरमौजूदगी में चुनाव लड़ रही हैं।
पुडुचेरी में अब तक के हालात:-
ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस- 9 सीटों पर जीत
भारतीय जनता पार्टी- 3 सीटों पर जीत
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम- 3 सीटों पर जीत
निर्दलीय - 3 सीटों पर जीत
इंडियन नेशनल कांग्रेस- 2 सीटों पर जीत
- तमिलनाडु में अब तक DMK 121 सीटों पर आगे है और यहां के विधानसभा की 234 सीटें हैं और सामान्य बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है।
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने DMK नेता एम के स्टालिन को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा, 'तमिलनाडु की जनता ने बदलाव के लिए वोट डाला है और आपके नेतृत्व में हम बदलाव लाएंगे । शुभकामनाएं।'
शाम 6 बजे तक पुडुचेरी -
केरल की स्थिति शाम 6 बजे तक-
- केरल में 64 वर्षीय के. के. शैलजा ने 60 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है।
- तमिलनाडु की कोयम्बटूर दक्षिण सीट से दक्षिण भारतीय सुपरस्टार और मक्कल नीधि मैयम (MNM) के अध्यक्ष
कमल हासन भाजपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन से 17,030 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- थवानूर (Thavanoor) से केटी जलील को मिली जीत
- तमिलनाडु में 10 साल से विपक्ष में रही DMK चल रही आगे
- पुडुचेरी में 5 सीटों पर ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस व 3 पर भाजपा और 1 सीट पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को जीत मिली है।
- BJP के नमस्सिवायम ने पुडुचेरी के मन्नाडिपेट सीट पर जीत हासिल की।
BJP's A Namassivayam wins from Mannadipet constituency in Puducherry
"I am thankful to the voters for electing me as their representative. NDA will take up welfare activities for people of Puducherry and continue to work for them," he says pic.twitter.com/AQjMmKhfV3— ANI (@ANI) May 2, 2021
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तमिलनाडु में जीत के लिए DMK नेता एम के स्टालिन को शुभकानाएं दी।
- केरल में 1 सीट पर CPI (M) व 1 पर इंडियन नेशनल लीग को जीत हासिल हुई है।
- CPI(M) नेता सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) ने केरल की जनता को LDF पर एक बार और विश्वास दिखाने के लिए शुक्रिया कहा।
- तमिलनाडु मे मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी व उपमुख्मंत्री ओ पन्नीरसेल्वम अपनी-अपनी सीटों पर आगे हैं।
- केरल में मतगणना से मिल रहे संकेतों से LDF को ऐतिहासिक जीत मिलने की संभावना बन रही है। फिलहाल पार्टी 85 सीटों पर आगे है।
दोपहर 1 बजे तक के अपडेट-
- चुनाव आयोग ने संबंधित राज्य के मुख्य सचिवों को इस तरह की सभाओं को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा है।
ECI takes serious note of reports coming in of congregation(s) of people to celebrate anticipated victory. EC has directed Chief Secretaries of all 5 states to file FIR in each such case, suspend concerned SHO and report action taken immediately of each such incidence: ECI pic.twitter.com/DddH6KA804— ANI (@ANI) May 2, 2021
- AMMK प्रमुख टीटीवी दिनाकरण (TTV Dhinakaran) AIADMK के कादंबुर राजू (Kadambur Raju) कोविलपट्टी (Kovilpatti) से पीछे चल रहें हैं।
- तमिलनाडु के चेपॉक-तिरुवाल्लीकेनी (Chepauk-Thiruvallikeni) सीट से DMK के उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) आगे चल रहे हैं। वहीं कोलाथुर से DMK अध्यक्ष एम के स्टालिन आगे चल रहे हैं।
- कोयंंबटूर दक्षिण में MNM प्रमुख कमल हासन व कांग्रेस के उम्मीदवार मयूरा जयाकुमार के बीच टकराव है।
- पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में 5 सीटों पर ऑल इंडिया एन.आर.कांग्रेस, 3 सीटों पर भाजपा और 2 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।
12 बजे से पहले के अपडेट्स-
- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 99 सीटों पर DMK और 81 सीटों पर AIADMK आगे चल रही है।
#WATCH | DMK workers and supporters celebrate outside Anna Arivalayam, the party headquarters in Chennai, as official trends show the party leading.#TamilNaduElections2021 pic.twitter.com/61tbcETHYk— ANI (@ANI) May 2, 2021
- केरल के त्रिशूर (Thrissur) में भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी (Suresh Gopi) आगे चल रहे हैं।
- प्रेट्र के अनुसार, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (CM Pinarayi Vijayan) धर्मादम (Dharmadam) सीट से आगे हैं।
Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan, who is contesting from Dharmadam, watches the election trends along with party members
He is leading from the Dharmadam Assembly constituency pic.twitter.com/ptjzkuDhem— ANI (@ANI) May 2, 2021
- केरल में पलक्कड़ से भाजपा उम्मीदवार ई श्रीधरन व नेमोम से के राजशेखरन आगे चल रहे हैं।
- अब तक के अपडेट के अनुसार, केरल में LDF- 88, UDF- 50, NDA- 2 सीटों पर आगे है।
- पुडुचेरी में 6 सीटों पर ऑल इंडिया एन.आर.कांग्रेस और 3 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
सुबह 11 बजे से पहले के अपडेट्स
- कोयंबटूर दक्षिण विधानसभा सीट से मक्कल निधि मैयम (Makkal Needhi Maiam, MNM) प्रमुख कमल हासन भी आगे चल रहे हैं।
Makkal Needhi Maiam chief Kamal Haasan leading from Coimbatore (South) constituency.#TamilNaduElections
(File photo) pic.twitter.com/1xM983fqWJ— ANI (@ANI) May 2, 2021
- केरल के पलक्कड़ सीट से भाजपा के उम्मीदवार मेट्रो मैन ई.श्रीधरन आगे चल रहे हैं।
- तमिलनाडु में DMK 76 सीटों पर आगे चल रही है वहीं AIADMK 68 सीटों पर आगे है।
- केरल विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में 38 सीटों पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट), 20 सीटों पर कांग्रेस और 12 सीटों पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग आगे चल रही है।
- 10.15 बजे मिली जानकारी के अनुसार, पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में 3 सीटों पर ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस, 2 सीटों पर भाजपा, एक सीट पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं।
सुबह 10 बजे से पहले के अपडेट्स-
- सुबह 10 बजे से पहले केरल विधानसभा चुनाव में अभी एक सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, दो सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट), एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार और 5 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।
केरल विधानसभा चुनाव में अभी एक सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, दो सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट), एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार और 5 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। #keralaelections2021 pic.twitter.com/VZaj6QjWUZ— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2021
- पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में एक सीट पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में एक सीट पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। pic.twitter.com/qemi3NjpQF— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2021
- सुबह 9.30 बजे तक तमिलनाडु में 25 सीटों पर DMK, 12 सीटों पर AIADMK, 10 सीटों पर कांग्रेस, 5 सीटों पर CPI(M) जबकि अन्य को 45 सीटों पर बढ़त दर्ज हुई है।
- तमिलनाडु में मतगणना के शुरुआती रुझान आने लगे हैं। अभी कुल 8 सीटों के रुझान आए हैं जिनमें 6 पर DMK और AIADMK को 2 सीटों पर बढ़त है।
- केरल में शुरुआती रूझानों में BJP के एकमात्र उम्मीदवार मेट्रो मैन ई श्रीधरन आगे हैं।
- शुरुआती रूझानों में केरल में LDF आगे
- तमिलनाडु, केरल व पुडुचेरी में मतगणना का काम जारी है।
- केरल के कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने पुथुपली चर्च में प्रार्थना की। वे पुथुपली विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार हैं।
Kerala: Congress leader and former CM Oommen Chandy offers prayers at Puthuppally Church. He is also the party's candidate from Puthuppally Assembly constituency.
Counting of votes for #AssemblyElections2021 to be held today. pic.twitter.com/3LgzfPxBuo
— ANI (@ANI) May 2, 2021
- तमिलनाडु में मतगणना चेन्नई के मतगणना केंद्र में होगी वहीं पुडुचेरी में लॉजपेट (Lawspet) में मतगणना के लिए चहल-पहल सुबह से दिख रही है।
तमिलनाडु: मदुरै में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले एक मतगणना केंद्र के बाहर तैनात सुरक्षा बल। #TamilNaduElections2021 pic.twitter.com/O5w5NwuJS3— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2021
चुनाव आयोग के ये हैं निर्देश
कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए चुनाव आयोग की ओर से मतगणना के दौरान या उसके बाद सभी तरह की विजयी जुलूसों पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने मतगणना की तैयारियों को लेकर भी दिशानिर्देश दिए हैं। इसके तहत मतगणना केंद्र के बाहर भीड़ पर रोक लगाई गई है। जीत का प्रमाणपत्र लेने के लिए जाने वाला विजेता उम्मीदवार केवल दो लोगों के साथ ही जा सकता है। बगैर RT-PCR टेस्ट के किसी भी पोलिंग एजेंट को मतगणना केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही उन्हें पीपीई किट पहनना अनिवार्य है।
बंगाल में खेला होबे या आसोल परिवर्तन ? मतगणना शुरू, कुछ ही देर में आएंगे रुझान
केरल- 140 विधानसभा सीटें
केरल विधानसभा का कार्यकाल एक जून को खत्म हो जाएगा। वर्ष 2016 में कम्युनिस्ट पार्टी की अगुवाई वाले गठबंधन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट को 91 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर पिनाराई विजयन ने शपथ ली।
विजयन के हाथ में केरल की कमान रहेगी या जाएगी, फैसला आज; जानें उनकी राजनीतिक यात्रा समेत पूरी शख्सियत
तमिलनाडु- 234 सीट
तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 24 मई तक है। वर्ष 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में जयललिता के नेतृत्व में AIADMK को जीत मिली थी। AIADMK के खाते में 135 सीटें गई थी और जयललिता को दोबारा राज्य की सत्ता मिली थी। उस वक्त DMK मात्र 88 सीटें जीत सकी थी और 8 सीटों पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। भारतीय जनता पार्टी के नसीब में एक भी सीट नहीं आई थी।
पुडुचेरी- 30 सीटें
पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 8 जून तक है। वर्ष 2016 में यहां कांग्रेस के नेतृत्व में संप्रग गठबंधन को जीत हासिल हुई थी। वी नारायणसामी राज्य के मुख्यमंत्री बने थे लेकिन 2016 की फरवरी में ही कांग्रेस और DMK विधायकों के इस्तीफे के बाद सरकार अल्पमत में आ गई थी और मुख्यमंत्री के पद से नारायणसामी को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद यहां राष्ट्रपति शासन लागू हो गया था।