Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Election 2020: राजनीति में आने से जीवन में आता है बड़ा बदलाव, बदल जाती है दिनचर्या

    By Sanjay PokhriyalEdited By:
    Updated: Fri, 31 Jan 2020 09:18 AM (IST)

    Delhi Election 2020 प्रियंका का कहना है कि वे बेहद सेंसटिव व भावुक हैं। उनका कहना है कि उनका यह नेचर राजनीतिक जीवन में बहुत सहायक साबित हो रहा है।

    Delhi Election 2020: राजनीति में आने से जीवन में आता है बड़ा बदलाव, बदल जाती है दिनचर्या

    नई दिल्ली/गुरुग्राम [प्रियंका दुबे मेहता]। Delhi Election 2020: युवाओं को अब राजनीति आकर्षित करने लगी है। बड़ी संख्या में युवा इस क्षेत्र में आ रहे हैं, लेकिन अगर केवल इसकी ऊपरी चमक देखकर यह आकर्षण हो रहा है, तो यह लंबा नहीं चलेगा। राजनीति में आने से जीवन में बड़ा बदलाव आता है और लाइफस्टाइल 360 डिग्री का टर्न बन जाती है। यह मानना है आरके पुरम विधानसभा सीट की कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका सिंह का। हालांकि, उन्होंने अपने पिता योगानंद शास्त्री के राजनीतिक जीवन को देखा है, लेकिन इस क्षेत्र की चुनौतियों और अपेक्षाओं का अंदाजा उन्हें तब हुआ जब स्वयं इस मैदान में उतरी हैं। उनका कहना है कि राजनीति व्यक्तिगत जीवन की प्राथमिकताओं को पूरी तरह से खत्म कर देती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बदल गई दिनचर्या : चुनावी भागमभाग में प्रियंका का रुटीन पूरी तरह से बदल गया है। पहले वह सुबह से लेकर शाम तक घर के दायित्वों और अपनी फिटनेस को समर्पित करती थीं, लेकिन अब लोगों के बीच जाने, कामकाज और भागदौड़ में अपने लिए वक्त नहीं मिल पाता। जनता से बातचीत करना, उन्हें समझना, उनकी समस्याएं जानना प्रियंका का शगल रहा है, ऐसे में उन्हें इस बात का कोई अफसोस भी नहीं है। हां, वे एक घंटे का जो समय रनिंग करते हुए अपने लिए निकालती थीं। उसे बहुत मिस कर रही हैं, इस दौरान। इसके अलावा बच्चों को समय न दे पाना भी अखर रहा है, लेकिन उनका कहना है कि इन चुनौतियों से पहले ही वाकिफ थीं और इसके लिए तैयार भी हैं।

    फिट रहने के लिए स्ट्रेचिंग : भागदौड़ में भी प्रियंका अपनी फिटनेस के साथ समझौता नहीं करतीं। उनका कहना है कि यह भी इस जीवन का एक हिस्सा है क्योंकि अगर वे फिट नहीं रहेंगी तो काम कैसे कर पाएंगी। इसके लिए वे भी थोड़ा समय स्ट्रेचिंग के लिए निकाल लेती हैं। खाने पीने का समय निश्चित नहीं होता। इसलिए उनकी गाड़ी में हर समय फल और ड्राई फ्रूट्स रहते हैं और जब भी मौका मिलता है वह डायट लेने की कोशिश करती हैं।

    लोगों के स्नेह से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा : प्रियंका के मुताबिक इस दौरान शारीरिक थकान होना लाजमी है, लेकिन मानसिक रूप से पूरी तरह फिट रहती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के स्नेह से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यूथ का साथ व जोश, चार- चार मंजिल चढ़ना-उतरना, इन सब में तनाव खत्म हो जाता है।

    फुर्सत के पलों में बागवानी : प्रियंका को बागवानी बहुत पसंद है। अमूमन वे घंटों बागवानी करती हैं, लेकिन अभी कम समय मिल पाने के कारण यह नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अपने घर पर गार्डन बना रखा है और हर तरह के फूल और पौधे लगाए हैं। इसके अलावा उन्हें अर्थपूर्ण बोल व सुरीली धुनों के गाने बहुत पसंद हैं। ऐसे में नए पुराने सभी प्रकार के संगीत को सुनती हैं।

    यात्रा का भी है शौक: प्रियंका को शॉपिंग करना ज्यादा पसंद नहीं है, लेकिन वह यात्रा का शौक रखती हैं। उसमें भी छोटी-छोटी दूरी की ट्रैवलिंग उन्हें बहुत पसंद है। प्रकृति की खूबसूरती और हरियाली को निहारना उन्हें सबसे ज्यादा पसंद हैं। ऐसे में प्राकृतिक स्थानों पर घूमने जाना भी अच्छा लगता है। इससे उन्हें अलग ही खुशी मिलती है।

    पसंद हैं हल्के रंगों के परिधान: प्रियंका फैशन के साथ चलना पसंद करती हैं, लेकिन जैसा मंच होता है, वैसे कपड़े पहनती हैं। जींस टॉप से लेकर सलवार-कुर्ता और साड़ी तक का पहनावा पसंद करने वाली प्रियंका चुनावी मौसम में आरामदायक कपड़ों को तरजीह दे रही हैं। फैशन में बोल्ड रंग उन्हें कभी पसंद नहीं आए। लाइट शेड्स, न्यूट्रल रंग और साधारण परिधान उन्हें अच्छे लगते हैं।

    सेंसटिव नेचर की वजह से होता है कनेक्ट: प्रियंका का कहना है कि वे बेहद सेंसटिव व भावुक हैं। उनका कहना है कि उनका यह नेचर राजनीतिक जीवन में बहुत सहायक साबित हो रहा है। राजनीति में ज्यादा से ज्यादा इमोशनल लोगों की जरूरत है। इससे आप लोगों से बेहतर तरीके से कनेक्ट कर सकते हैं। यही नहीं उनके साथ खड़े होकर अपना सुख-दुख महसूस कर पाते हैं और उनकी समस्याओं को दूर कर पाते हैं।

    आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका सिंह। सभी फोटो सौजन्य : प्रियंका सिंह

    ये भी पढ़ें:
    Delhi Assembly Election 2020 : मतदाताओं की चुप्पी से बढ़ी उम्मीदवारों की धड़कनें
    Delhi Election 2020 : चुनावी भागदौड़ में भी आशीष सूद रखते हैं फिटनेस का ख्याल

    comedy show banner
    comedy show banner