Move to Jagran APP

दिल्ली कांग्रेस का आरोप, सीएम केजरीवाल ने की हरियाणा में भाजपा सरकार बनवाने में मदद

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने आरोप लगाया है कि सीएम केजरीवाल अजय चौटाला को फरलो देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 28 Oct 2019 04:06 PM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 07:03 PM (IST)
दिल्ली कांग्रेस का आरोप, सीएम केजरीवाल ने की हरियाणा में भाजपा सरकार बनवाने में मदद
दिल्ली कांग्रेस का आरोप, सीएम केजरीवाल ने की हरियाणा में भाजपा सरकार बनवाने में मदद

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली कांग्रेस ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस करके दिल्ली के मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाने में मदद की है। कांग्रेस का आरोप है कि सीएम केजरीवाल ने अजय चौटाला की फरलो को मंजूर इसलिए कराई ताकि जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) मिलकर भाजपा के साथ सरकार बना सके। 

loksabha election banner

प्रेस कांफ्रेंस करके दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि केजरीवाल ने जींद उपचुनाव से पहले इनेलो सुप्रीमों ओम प्रकाश चौटाला की फरलो को रद कर दिया था। लेकिन अब दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को फरलो देकर आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में भाजपा की मदद की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी का असली चेहरे को कांग्रेस बेनकाब करेगी।

शिक्षक भर्ती घोटाले में अजय चौटाला को मिली है 10 साल जेल की सजा

दरअसल, अजय चौटाला हरियाणा के बहुचर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में 10 साल की सजा काट रहे हैं। अजय के साथ उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला भी 10 साल की जेल की सजा काट रहे हैं।

अजय चौटाला की याचिका पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने उन्हें 14 दिन की फरलो पर रिहा किया है। रविवार सुबह रिहा होने के बाद वे चंडीगढ़ पहुंचे। यहां पर उन्होंने बेटे दुष्यंत चौटाला और मनोहर लाल के शपथ ग्रहण समारोह में भी हिस्सा लिया। बता दें कि रविवार को भाजपा-जेजेपी गठबंधन ने हरियाणा में  नई सरकार बनाई है। दुष्यंत उपमुख्यमंत्री बनें हैं जबकि भाजपा नेता मनोहर लाल मुख्यमंत्री बने हैं।

हरियाणा में भाजपा-जेजेपी ने बनाई गठबंधन की सरकार

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था जबकि वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को हुई। विधानसभा चुनाव में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। भाजपा को 40, कांग्रेस को 31 और पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली जेजेपी को 10 सीटें मिली। इसके अलावा 9 सीटें निर्दलीय और अन्य के खाते में गई थी।  ऐसे में 31 सीट जीतने वाली कांग्रेस सरकार बनाने की कोशिश में जुटी थी। लेकिन जेजेपी ने भाजपा को समर्थन देकर कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 

ये भी पढ़ेंः EXCLUSIVE: केजरीवाल ने पूरा नहीं किया चुनावी वादा, दिल्ली में कांग्रेस करेगी दमदार वापसीः सुभाष

EXCLUSIVE: दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की क्या रहेगी रणनीति, कीर्ति आजाद ने दिया जवाब

सिख श्रद्धालुओं का नगर कीर्तन दिल्ली से पाकिस्तान के ननकाना साहिब के लिए रवाना

  दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.