विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Chunav 2018: मायावती का इस सीट से है इमोशनल अटैचमेंट, झोंक दी थी पूरी ताकत

By Arvind DubeyEdited By:
Published: Tue, 20 Nov 2018 07:59 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 08:09 AM (IST)

Chhattisgarh Chunav 2018: मायावती ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का दामन छोड़ने वाले अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से गठबंधन किया है।

CG Chunav 2018: मायावती का इस सीट से है इमोशनल अटैचमेंट, झोंक दी थी पूरी ताकत
CG Chunav 2018: मायावती का इस सीट से है इमोशनल अटैचमेंट, झोंक दी थी पूरी ताकत

सारंगढ़ (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण में जिन 72 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें सारंगढ़ सीट भी शामिल हैं। चुनाव प्रचार के दौरान बसपा प्रमुख मायावती ने इस सीट पर खास ध्यान दिया था, क्योंकि उनका यहां से भावनात्मक लगाव है। कारण - इस सीट का बसपा संस्थापक कांशीराम से नाता रहा है। उत्तर प्रदेश बसपा के कई नेताओं को यहां स्टार प्रचारक के तौर पर उतारा गया था। सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांशीराम का लगाव था। छत्तीसगढ़ विधानसभा में दो बार इस सीट से बसपा को सफलता भी मिली है। 1998 में इस सीट से बसपा के डॉ. छविलाल रात्रे सदन में पहुंचे तो 2003 में यहां से कामदा जोल्हे को जनता में विधानसभा में क्षेत्र के प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी दी थी।

एससी आरक्षित इस सीट पर बसपा ने एक बार फिर अरविंद कुमार को मैदान में उतारा है। भाजपा ने अपनी मौजूदा विधायक केराबाई पर भरोसा जताया है, वहीं कांग्रेस उत्तरी जांगड़े के रूप में नए चेहरे को लेकर आई है।

बसपा ने लगाया है पूरा दम

उत्तर प्रदेश के कद्दावर बसपा नेता व प्रदेश सरकार में तीन बार मंत्री रहे अंबिका चौधरी, राज्यसभा सदस्य डॉ अशोक सिद्धार्थ को पार्टी ने यहां प्रचार की जिम्मेदारी दी थी। बसपा ने इस सीट के साथ साथ जांजगीर चांपा की सभी सीटों पर भी पूरा जोर लगाया है कि क्योंकि बसपा के संस्थापक कांशीराम ने 1984 में इसी क्षेत्र से लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: पढ़िए नईदुनिया.कॉम स्पेशल कवरेज

छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग में EVM खराब होने से आ रही परेशानी

82 वर्षीय महिला ने बेंगलुरु, 70 साल की नजमा ने बनारस से आकर किया वोट

यहां वोट करे रहे राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र, पढ़िए इनकी पूरी कहानी

रोचक है चंद्रपुर सीट पर मुकाबला, जूदेव की बहू संयोगिता है प्रत्याशी

EVM की खराबी बनी समस्या, जानिए कहां-कहां हुआ ऐसा

जहां हुआ था पत्थलगड़ी आंदोलन, वहां वोटिंग को उमड़े मतदाता

मायावती का इस सीट से है इमोशनल अटैचमेंट, झोंक दी थी पूरी ताकत

कई जगह ईवीएम खराब, फिर भी डटे रहे मतदाता, देखें तस्वीरें

मरवाही सीट पर सबकी नजरें, जोगी परिवार का 18 साल से कब्जा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।