CG Election 2023: राहुल ने ठोका जीत का दावा तो BJP बोली 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करो, परिवर्तन देखो'
CG Election 2023 भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी सपने देख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में जिस तरह घोटाले हो रहे हैं उससे जनता कांग्रेस को नकारने वाली है। वहीं छत्तीसगढ़ के केंद्रीय मीडिया प्रभारी और प्रयागराज उत्तर प्रदेश के विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने राहुल गांधी को ऊहापोह से ग्रस्त बताया है।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-भाजपा दोनों ही राजनीतिक दलों ने हार-जीत का दावा करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश को जीतने के दावे को भाजपा ने मुंगेरीलाल के हसीन सपने करार दिया है।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी सपने देख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में जिस तरह घोटाले हो रहे हैं उससे जनता कांग्रेस को नकारने वाली है। वहीं छत्तीसगढ़ के केंद्रीय मीडिया प्रभारी और प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने राहुल गांधी को ऊहापोह से ग्रस्त बताया है।
यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: घोषणा पत्र के सभी वादे नहीं हुए पूरे, राहुल गांधी समेत 13 केे खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत को लेकर राहुल गांधी को मुंगेरीलाल की तरह हसीन सपने आने लगे हैं। सिंह ने कहा कि राहुल गांधी हकीकत को स्वीकार कर यह मान लें कि कांग्रेस शासित राज्यों में जबर्दस्त परिवर्तन लहर बह रही है।
सपने देखना, दिखाना भाजपा का काम: धनंजय सिंह ठाकुर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा के आरोपों का पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी व पार्टी यथार्थ की बात करती है। मुंगेरीलाल के सपने देखना और दिखाना भाजपा के नेताओं का काम है। 15-15 लाख रुपये खाते में आएंगे, 35 रुपये लीटर पेट्रोल-डीजल मिलेगा, अच्छे दिन आएंगे, 100 दिन में महंगाई कम होगी, मजदूरों को रोजगार प्रतिदिन मिलेगा, किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। इसके अलावा कई लोक-लुभावनी सपने दिखाकर देश की जनता को ठगने का काम किया गया है।
यह भी पढ़ें- CG Election 2023: अमित जोगी बोले- सरकार बनी तो दुष्कर्मियों को दिलाएंगे फांसी की सजा, कांग्रेस पर जमकर बरसे
राहुल गांधी ने 10 दिन के भीतर किसानों की कर्ज माफी का वादा किया था, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महज दो घंटे के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया और उन्हें धान की कीमत 2500 रुपये प्रति क्विंटल दिए, आदिवासियों के लिए पेशा कानून बनाया, 1700 आदिवासी परिवार को जमीन लौटाने का काम किया। कांग्रेस जो भी कहती है उसे पूरा करती है और भाजपाई जो कहते हैं उसे उनके नेता ही जुमला ठहरा देते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।