Chhattisgarh: 'कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण आतंकी वारदात में हजारों लोग मारे गए', अनुराग ठाकुर ने CM भूपेश बघेल पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर आतंकवाद से निपटने में नरम रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा किया कि उसकी गलत नीतियों के कारण ही देश में आतंकी वारदात में हजारों लोग मारे गए। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला करते हुए कहा कि अगर दिल्ली के शराब घोटाले में शामिल लोग बच नहीं सके तो महादेव एप में शामिल कोई भी नहीं बच पाएगा।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर आतंकवाद से निपटने में 'नरम रुख' अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा किया कि उसकी गलत नीतियों के कारण ही देश में आतंकी वारदात में हजारों लोग मारे गए।
अनुराग ठाकुर का पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर निशाना
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी देश के विभिन्न हिस्सों में विस्फोट हुए, मौनी बाबा चुप रहे, क्योंकि रिमोट कंट्रोल किसी और के हाथ में था, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है, जो सर्जिकल स्ट्राइक करती है और जो लोग आतंक फैलाते हैं, वे दुनिया के सामने बचाने की भीख मांगते हैं।
महादेव ऐप को लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर?
अनुराग ठाकुर मंगलवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला करते हुए कहा कि अगर दिल्ली के शराब घोटाले में शामिल लोग बच नहीं सके तो महादेव ऐप में शामिल कोई भी नहीं बच पाएगा। अब जनता कह रही है कि भाग भूपेश भाग, भागने में सक्षम हों तो भागें।
कीचड़ में कमल खिलने को तैयारः अनुराग ठाकुर
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सट्टे का खेल बहुत हुआ है, अब जनता बाय-बाय बघेल करने को तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में एक ही फार्मूला चल रहा है, पैसा कमाओ..भू-पे करो। कांग्रेस के फैलाए कीचड़ में कमल खिलने को तैयार है प्रधानमंत्री मोदी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की 'वाशिंग पाउडर' की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ने कहा कि अब कांग्रेस द्वारा फैलाई गई गंदगी में कमल खिलने के लिए तैयार है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।