विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Election 2023: 'महादेव आपको नहीं छोड़ेंगे', CM हिमंता ने भूपेश बघेल पर कसा तंज; BJP की जीत को लेकर की भविष्यवाणी

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 14 Nov 2023 03:13 PM (IST)

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने छत्तीसगढ़ के राजिम में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। जनता को संबोधित करते हुए ...और पढ़ें

महादेव बेटिंग एप घोटाले को लेकर हिमंता बिस्वा सरमा ने भूपेश बघेल पर तंज कस।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
महादेव बेटिंग एप घोटाले को लेकर हिमंता बिस्वा सरमा ने भूपेश बघेल पर तंज कस।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

एएनआई, राजिम। Chhattisgarh Election 2023। छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। महादेव बेटिंग एप मामले को लेकर राज्य में सियासी उठापटक चल रही है। एक तरफ जहां भाजपा लगातार इस मामले पर बघेल सरकार पर निशाना साध रही है।

वहीं, भूपेश बघेल ने दावा किया है कि इस मामले के मुख्य आरोपी का भाजपा से कनेक्शन है। छत्तीसगढ़ के चुनावी जनसभा में भी दोनों पार्टियों की ओर से महादेव बेटिंग एप की काफी चर्चा हो रही है।

भूपेश बघेल आपके लिए बदला चुकाने का समय आ गया: सीएम हिमंत

मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने छत्तीसगढ़ के राजिम में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "उन्होंने (भूपेश बघेल) ने महादेव के नाम पर घोटाला किया, अब भगवान महादेव आपको नहीं छोड़ेंगे। भूपेश बघेल आपके लिए बदला चुकाने का समय आ गया है।

 हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा,"छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले चरण में कांग्रेस विफल रही है और दूसरे चरण में भी आप (कांग्रेस) हारेगी''

ये भाजपा की प्लांटेड साजिश: सीएम बघेल

बता दें कि कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ में महादेव बेटिंग एप की मदद से गेम खेलाने के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया था। इस मामले पर लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने महादेव बेटिंग एप को लेकर कहा कि ये भाजपा की प्लांटेड साजिश है। जब आप हमसे (कांग्रेस) से लड़ नहीं सके तो आपने ईडी को सामने कर दिया। महादेव एप को सीएम बघेल ने अपने खिलाफ एक कहानी बताते हुए कहा कि 17 नवंबर तक लोग इस प्लांटेड कहानी का मजा उठाएं।

ईडी ने इस मामले को लेकर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि इस मामले में जो पकड़ा गया वो भाजपा का नेता है। इस मामले में जो गाड़ी पकड़ी गई वो भाजपा सदस्य की थी। बता दें कि ईडी ने हाल ही में दावा किया था कि फोरेंसिक विश्लेषण और एक कैश कूरियर द्वारा दिए गए बयान से चौंकाने वाले आरोप लगे हैं कि ऐप के प्रमोटरों ने बघेल को लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

यह भी पढ़ें: 'महादेव ऐप के किंगपिंग हैं बघेल, राज्य को लूटकर अपना और गांधी परिवार का खजाना भरा'; महादेव ऐप को लेकर भाजपा का सीएम बघेल पर तंज