विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Polls: मतदाताओं को रिझाने के लिए घोषणा-पत्र के बाद नई घोषणाओं का दौर, BJP ने किया केंद्र के समान वेतन-भत्ता का एलान

By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Tue, 14 Nov 2023 07:20 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में चुनावी समीकरण साधने के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक दल घोषणा-पत्र जारी करने के बाद भी ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने वोटर्स के लिए नई घोषणाएं की हैं। (फाइल फोटो)
छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने वोटर्स के लिए नई घोषणाएं की हैं। (फाइल फोटो)

संदीप तिवारी, रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी समीकरण साधने के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक दल घोषणा-पत्र जारी करने के बाद भी नई घोषणाएं करने में लगे हैं। भाजपा ने घोषणा-पत्र से अतिरिक्त राज्य के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान वेतन-भत्ता देने और पंचायतकर्मियों के नियमितीकरण की घोषणा की है।

कांग्रेस ने महिलाओं को 15 हजार रुपये सालाना देने का किया वादा

वहीं, कांग्रेस ने सभी महिलाओं को 15 हजार रुपये सालाना देने और रायगढ़ व कोरिया को नया संभाग बनाने की घोषणा की है। प्रदेश की शेष 70 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। 15 नवंबर को प्रचार थम जाएगा।

अभी और भी घोषणाओं की उम्मीद

ऐसे में संभव है कि दोनों ही राजनीतिक दल अभी और नई घोषणाएं कर सकते हैं। महतारी वंदन योजना का कांग्रेस ने निकाला तोड़महिला सशक्तीकरण के लिए भाजपा ने वादा किया है कि उनकी सरकार आते ही प्रदेश की 60 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं को हर वर्ष 12 हजार रुपये देगी।

यह भी पढ़ेंः CG Election 2023: 'महादेव आपको नहीं छोड़ेंगे', CM हिमंता ने भूपेश बघेल पर कसा तंज; BJP की जीत को लेकर की भविष्यवाणी

इस पर भाजपा हर महीने 7,200 करोड़ रुपये खर्च करेगी। भाजपा इसे पूरे पांच साल चलाने का दावा कर रही है। इस घोषणा का तोड़ निकालने के लिए कांग्रेस ने भी दीपावली के मौके पर बड़ा दांव खेला है। घोषणा-पत्र की प्रमुख घोषणाओं के अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एलान किया है कि अगर राज्य में कांग्रेस की सत्ता बरकरार रही तो 'छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना' की शुरुआत की जाएगी।

इसके तहत महिलाओं के खाते में प्रतिवर्ष 15 हजार रुपये भेजे जाएंगे। कांग्रेस का दावा है कि सभी महिलाओं को इसका फायदा मिलेगा। प्रदेश में एक करोड़ दो लाख 39 हजार 410 महिला मतदाता हैं। अगर कांग्रेस सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ देती है तो महीने में 1,535 करोड़ और सालाना 18,420 करोड़ रुपये का भार आएगा।

भाजपा ने की नया संभाग बनाने की घोषणा

छत्तीसगढ़ में भाजपा घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल ने कहा,

पाटन में जामगांव आर को तहसील बनाने की बात की थी, अब संभाग बनाने की घोषणा कर रहे हैं। भाजपा के महतारी वंदन योजना की तर्ज पर गृह लक्ष्मी योजना लाए हैं, जोकि पूरा नहीं कर पाएंगे। घोषणा-पत्र जारी करने के बाद घोषणा करना भूपेश सरकार की हार की बौखलाहट है। 

कांग्रेस ने भाजपा पर किया पलटवार

छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विजय बघेल खुद चुनाव हार रहे हैं। कांग्रेस ने जितनी घोषणाएं की हैं, वह अपने वित्तीय आकलन के आधार पर की हैं। हमने कर्ज माफी और महिलाओं को हर वर्ष 15 हजार रुपये देने का वादा किया है। उसे पूरा करेंगे। हमारी सभी घोषणाओं में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है।

यह भी पढ़ेंः CG Election 2023: फसलों को कटाई का इंतजार, खेत में काम करने से ज्यादा चुनाव प्रचार में मिल रहा दाम, किसान परेशान