यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फोन उठाते ही सबसे पहले क्यों बोला जाता है "Hello!" बड़ी ही दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी
अगर आप किसी को फोन करते हैं या फोन उठाते हैं तो सबसे पहले क्या बोलते हैं? ज्यादातर लोगों का ...और पढ़ें

HighLights
- टेलिफोन का आविष्कार अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने की थी
- फोन उठाते ही हम सबसे पहले हैलो बोलते हैं
- हैलो बोलने के पीछे ग्राहम बेल की गर्लफ्रेंड से जुड़ी एक कहानी मशहूर है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फोन अब हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। एक-दूसरे से बात करने के लिए हम फोन पर ही निर्भर करते हैं। अब अगर आपने ध्यान दिया होगा, तो चाहे आप किसी से भी बात करें, सबसे पहला शब्द (first telephone greeting) मुंह से 'हैलो' ही निकलता है।
सिर्फ फोन करने वाला ही नहीं, बल्कि फोन उठाने वाला भी सबसे पहले 'हैलो' ही बोलता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है (why do we say hello on phone)? आखिर "हैलो" शब्द का इस्तेमाल (hello word origin) फोन पर बात शुरू करने के लिए ही क्यों किया जाता है? इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है। आइए जानें।
ग्राहमबेल की गर्लफ्रेंड 'हैलो'
हो सकता है कि आपने भी यह कहानी सुनी हो कि टेलिफोन के आविष्कारक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल की गर्लफ्रेंड का नाम 'मार्गरेट हैलो' था। उन्होंने फोन पर बात करते समय अपनी गर्लफ्रेंड का नाम लिया और तभी से फोन पर सबसे पहले हैलो बोलकर बात शुरू की जाती है।
लेकिन आपको बता दें कि इस कहानी का कोई ठोस सुबूत नहीं है। दरअसल, ग्राहम बेल की गर्लफ्रेंड का नाम मेबेल हवार्ड था, जिससे आगे चलकर उन्होंने शादी भी की।
यह भी पढ़ें: क्यों किसी भी पते के पीछे लिखा जाता है PIN Code, जानें कब हुई भारत में इसकी शुरुआत
'अहोय' शब्द का इस्तेमाल
हैलो शब्द की शुरुआत 19वीं शताब्दी में हुई। इससे पहले फोन पर बात करने के लिए अहोय शब्द का इस्तेमाल किया जाता था। ग्राहम बेल ने सबसे पहले हैलो नहीं, बल्कि अहोय बोला था। "हैलो" से पहले लोग फोन पर बात करने के लिए अलग-अलग शब्दों का इस्तेमाल करते थे, जैसे "अहोय" (Ahoy) या "क्या आप सुन रहे हैं?" (Do you hear me?)। इससे गर्लफ्रेंड वाली कहानी तो झूठी साबित हो जाती है।
एडिसन ने की 'हैलो' की शुरुआत
अब सवाल आता है कि अगर ग्राहम बेल की गर्लफ्रेंड वाली कहानी सच्ची नहीं है, तो फिर क्यों फोन पर सबसे पहले हैलो बोला जाता है। बल्ब के आविष्कारक थॉमस एडिसन ने साल 1877 में फोन पर बातचीत शुरू करने के लिए "हैलो" (Hello) शब्द के इस्तेमाल का सुझाव दिया। एडिसन का मानना था कि यह शब्द स्पष्ट और आसानी से सुनाई देने वाला है। धीरे-धीरे यह प्रचलन में आ गया और आज पूरी दुनिया में फोन पर बात शुरू करने के लिए "हैलो" का ही इस्तेमाल किया जाता है।
तो अब आप जान गए हैं कि क्यों फोन उठाते ही सबसे पहले हैलो कहा जाता है। वैसे हैलो शब्द का इस्तेमाल अभिवादन के लिए हम किसी से आमने-सामने मिलते वक्त भी करते हैं।
यह भी पढ़ें: कभी सोचा है गोल या तिकोनी न होकर चौकोर ही क्यों होती हैं Books? वजह जानकर आप भी कहेंगे 'वाह'
