क्या गैस सिलेंडर की भी होती है Expiry Date? जरा-सी लापरवाही पड़ जाएगी भारी, जानें चेक करने का तरीका
क्या आपको पता है कि LPG सिलेंडर की भी एक एक्सपायरी डेट (LPG Gas Expiry Date) होती है? जी हां और इस डेट के बाद इसका इस्तेमाल करना बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकता है। इसलिए अब से गैस सिलेंडर लेने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें। आइए जानें कैसे गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट चेक कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कोई भी चीज आप बाजार से खरीदते हैं, तो सबसे पहले उसकी एक्सपायरी डेट चेक करते होंगे। लेकिन क्या आप घर आए एलपीजी सिलेंडर की एक्सपायरी डेट (LPG Gas Expiry Date) चेक करते हैं? जी हां, बाकी सामान की तरह आपके गैस सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है, जिसके बाद उसे इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है। लेकिन क्या आप गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट (Gas Cylinder Expiry Date) चेक करना जानते हैं? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में इस बारे में जानते हैं।
गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट क्यों जरूरी है?
गैस सिलेंडर लंबे समय तक हाई प्रेशर में गैस को स्टोर करके रखता है। समय के साथ सिलेंडर का मेटल कमजोर हो सकता है, जिससे लीकेज या फटने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए गैस सिलेंडरों की गुणवत्ता और सुरक्षा के लिए नियम बनाए हैं, जिसके तहत हर सिलेंडर की एक निर्धारित उम्र होती है, जिससे उसकी एक्सपायरी डेट तय होती है। इसलिए अगर आपके घर गलती से ऐसा गैस सिलेंडर आ जाए, जिसकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी है, तो उस सिलेंडर को वापस कर दें और फौरन गैस एजेंसी के कस्टमर केयर को सूचित करें।
यह भी पढ़ें: ‘Expiry Date’ और ‘Best Before Date’ को समझते हैं एक? तो यहां समझ लें दोनों में अंतर
गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट कैसे चेक करें?
गैस सिलेंडर पर एक्सपायरी डेट सबसे ऊपर लिखी होती है। इसे A, B, C, D अक्षरों और अंत में दो संख्या के साथ लिखा जाता है। यह कोड सिलेंडर के टेस्टिंग और एक्सपायरी की जानकारी देता है।
सिलेंडर पर लिखे कोड को (LPG Gas Cylinder Expiry Date Code) समझें-
- A, B, C, D- ये कोड सिलेंडर के टेस्टिंग क्वार्टर के बारे में बताता है।
- A = जनवरी-मार्च
- B = अप्रैल-जून
- C = जुलाई-सितंबर
- D = अक्टूबर-दिसंबर
- संख्या (जैसे 23, 25, 28) – यह साल के बारे में बताता है।
जैसे- अगर सिलेंडर पर लिखा है C-25, तो इसका मतलब है कि इस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट है जुलाई से सिंतबर तक साल 2025।
एक्सपायर्ड सिलेंडर का क्या करें?
अगर आपके घर में लगा सिलेंडर एक्सपायर हो चुका है, तो उसे इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है।
गैस एजेंसी को सूचित करें- अपने गैस डीलर या डिस्ट्रीब्यूटर को सिलेंडर बदलने के लिए कहें।
सिलेंडर सुरक्षित रखें- एक्सपायर्ड सिलेंडर का सील न तोड़ें और न ही खुद से रिपेयर करने की कोशिश करें।
नया सिलेंडर लें- एजेंसी सिलेंडर की जांच के बाद आपको नया सिलेंडर दे जाएगी।
गैस सिलेंडर लेते वक्त और क्या चेक करें?
सिर्फ एक्सपायरी डेट देखना काफी नहीं है। इसलिए गैस सिलेंडर लेते वक्त उसका वजन चेक करें और सील भी जरूर चेक करें। अगर सील लूज है या पहले से खुली हुई है, तो सिलेंडर न लें। इससे गैस लीक हो सकती है, जिसके कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।