क्या AC की भी होती है कोई एक्सपायरी डेट? यहां जानें कब तक कर सकते हैं इस्तेमाल
क्या आप भी लंबे वक्त से Split AC या Window AC का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले ये जरूर जान लें कि एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कितने वक्त तक सेफ होता है। यानी AC की एक्सपायरी डेट क्या है। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताएंगे और साथ में यह भी जानते हैं कि कैसे आप AC की लाइफ को बढ़ा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एक बार फिर देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। कुछ जगह तो तापमान जल्द ही 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा सकता है। ऐसे में एयर कंडीशनर ही इस गर्मी से राहत दिला सकता है, लेकिन क्या आपको पता है कि AC भी हमेशा के लिए नहीं बना है। जी हां, एक तय वक्त के बाद इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। पिछले साल तो इन दिनों कई AC ब्लास्ट की घटनाएं भी सामने आई थी। ऐसे में आपके साथ ऐसा कुछ न हो जाए इसलिए ये जान लेना जरूरी है कि आप AC का इस्तेमाल कितने साल तक कर सकते हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानें...
AC की 'एक्सपायरी डेट' जानना क्यों जरूरी?
पिछले साल विंडो और स्प्लिट AC यूनिट में ब्लास्ट की कई घटनाएं देखने को मिली थी। ज्यादा गर्मी और पुराने AC यूनिट की खराब हालत इस तरह के ब्लास्ट की वजह बन सकती है। इसलिए AC की 'एक्सपायरी डेट' जानना जरूरी हो जाता है।
कितने साल तक सेफ रहता है AC का इस्तेमाल?
वैसे तो मार्केट में आजकल कई तरह के एयर कंडीशनर आ गए हैं, लेकिन घरों में आज भी सबसे ज्यादा विंडो और स्प्लिट AC का ज्यादा इस्तेमाल होता है। ऐसे में आप इन दोनों AC का कब तक इस्तेमाल कर सकते हैं ये जरूर जान लें। ये एक तरह से देखें तो AC की 'एक्सपायरी डेट' है जिसके बाद AC का इस्तेमाल खतरनाक साबित हो सकता है।
- Window AC: अगर आप अपने घर या ऑफिस में विंडो AC इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये 8 से 10 साल तक इस्तेमाल करना सेफ रहता है।
- Split AC: वहीं, अगर आप अच्छे से मेंटेन किया गए Split AC का यूज कर रहे हैं तो आप इसे 10 से 15 साल तक यूज कर सकते हैं।
ऐसे बढ़ा सकते हैं AC की लाइफ
अगर आप अपने घर या ऑफिस में AC का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसका रख-रखाव और सर्विस करवाना बेहद जरूरी है। इससे आप न सिर्फ बेहतर कूलिंग का मजा ले सकते हैं बल्कि इससे AC की लाइफ भी बढ़ जाती है। इसके अलावा ज्यादातर कंपनियां AC के कंप्रेसर पर तो 10 साल की वारंटी देती हैं, लेकिन यह तभी आपके AC के लिए सही रहेगा जब आप रेगुलर इसकी सर्विस कराते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।