Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या सचमुच बारिश का संकेत देने के लिए नाचते हैं मोर या कुछ और ही है वजह? यहां जानें असली कारण

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 03:01 PM (IST)

    ऐसा माना जाता है कि मोर बारिश आने से पहले पंख फैलाकर नाचते हैं (Peacock Dance)। कई लोक कथाओं में भी ये सुनने को मिलता है कि मोर नाचते हैं तो बारिश होती है। लेकिन क्या यह सच है? आइए जानते हैं क्यों नाचते हैं मोर और क्या है इनका बारिश से कनेक्शन?

    Hero Image
    क्या है बारिश में मोरों के नाचने का रहस्य? (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ग्रामीण समाज में यह मान्यता प्रचलित है कि जब मोर अपने रंग-बिरंगे पंख फैलाकर नाचता है (Dancing Peacock), तो यह बारिश आने का संकेत होता है। कई कवियों और लोकगीतों में भी इसका उल्लेख मिलता है। उदाहरण के लिए, मीरा बाई के भजनों में कृष्ण के साथ नाचते मोर का वर्णन है, जो बारिश आने की ओर इशारा करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा माना जाता है कि मोरों का नाचना बारिश आने का संकेत है। इसलिए अगर कोई मोर पंख फैलाए हुए दिख जाए, तो लोग यहीं मान लेते हैं कि अब बारिश होने वाली है। लेकिन क्या यह सच है या सिर्फ एक कहावत है (Why do Peacock Dance)। आइए जानें इसका सच।

    क्यों नाचते हैं मोर?

    आपको बता दें कि मोर बारिश आने का संकते देने के लिए अपने पंखों को फैलाकर नृत्य नहीं करते। दरअसल, वसंत से वर्षा ऋतु तक मोरों का मेटिंग सीजन सीजन होता है। यानी मार्च से सितंबर का महीना मोरों का मेटिंग सीजन होता है। इसलिए मादा को आकर्षित करने के लिए वे अपने पंख फैलाते हैं और डांस करते हैं।

    लेकिन इन्हीं महीनों में बारिश का मौसम भी आता है और लोगों के मन में धारणा बन गई कि मोरों का नाचना बारिश आने का संकेत है। यही वजह है कि मोरों का यह व्यवहार सर्दी या पतझड़ के मौसम में देखने को नहीं मिलता है।

    यह भी पढ़ें- क्या बीन की धुन सुनकर सचमुच नाचने लगते हैं सांप? यहां समझें नाग और सपेरे के इस खेल का सीक्रेट

    मोरनी को रिझाने के लिए डांस

    मेटिंग सीजन के दौरान मोरनी को रिझाने के लिए मोर उसके आस-पास डांस करते हैं। मोरनी के पास आजादी होती है कि वह किसी भी मोर को अपना मेटिंग पार्टनर चुन सकती है। इसलिए वह मोर की चाल को बहुत अच्छी तरह ऑब्जर्व करती है, ताकि वह अपने लिए एक पार्टनर चुन सके और आने वाली संतानें जिंदा रहने के लिए एकदम फिट हो।

    इसलिए मोर मादा को आकर्षित करने के लिए अपने सुंदर पंखों को फैलाकर उसके आस-पास घूमते हैं। यह सिर्फ उनकी मेटिंग प्रक्रिया का नॉर्मल स्टेज है। जैसे दूसरे जानवर और पक्षी मेटिंग के लिए माता को रिझाने की कोशिश करते हैं, करतब दिखाते हैं। उसी तरह मोर भी डांस करते हैं और मोरनी को आकर्षित करते की कोशिश करते हैं।

    तो अब आप समझ चुके होंगे कि मोर बारिश का संकेत देने के लिए नहीं नाचते, बल्कि वे सिर्फ मेटिंग के सीजन में मोरनी को रिझाने के लिए डांस करते हैं, ताकि मोरनी उन्हें अपना पार्टनर चुन ले।

    यह भी पढ़ें- मादा को रिझाने के लिए बनाता है झोपड़ी, देता है रंग-बिरंगे तोहफे; ये है दुनिया का सबसे रोमांटिक बर्ड