सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी का केंद्र पर हमला, केजरीवाल बोले, 'तानाशाही का अंत निश्चित'
आम आदमी पार्टी ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तानाशाही करने वालों का अंत बुरा होता है। उन्होंने सोनम वांगचुक को देश और युवाओं की उम्मीद बताया और केंद्र सरकार पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सिसोदिया ने भी वांगचुक को युवाओं की उम्मीद बताया। वांगचुक को एनएसए के तहत गिरफ्तार किया गया है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा शासित केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी आदि ने इस गिरफ्तारी का कड़ा विरोध किया है।
केजरीवाल ने कहा कि रावण और कंस का भी अंत हुआ था, हिटलर और मुसोलिनी का भी अंत हुआ था। कहा कि आज हमारे देश में तानाशाही चरम पर है। तानाशाही और अहंकार करने वालों का अंत बहुत बुरा होता है।
केजरीवाल ने एक पोस्ट को साझा कर एक्स पर कहा कि सोनम वांगचुक के बारे में पढ़ना चाहिए। जो व्यक्ति देश के बारे में सोचता है, शिक्षा के बारे में सोचता है, नए नए आविष्कार करता है, उसको आज केंद्र सरकार का पूरा तंत्र राजनीति के तहत प्रताड़ित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि बेहद दुख होता है कि ऐसे देश कैसे तरक्की करेगा। उधर सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि सोनम वांगचुक लद्दाख की आवाज़ के साथ-साथ पूरे भारत के युवाओं की उम्मीद हैं।
यह भी पढ़ें- लद्दाख हिंसा: सोनम वांगचुक NSA में गिरफ्तार, भड़काऊ बयान से लोगों को उकसाने का आरोप
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।