Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रिटेन से दिल्ली बुलाया... फिर होटल में ब्रिटिश महिला के साथ दरिंदगी की हदें पार, दो आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Thu, 13 Mar 2025 09:59 AM (IST)

    दिल्ली में एक ब्रिटिश महिला के साथ होटल में दरिंदगी का मामला सामने आया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया के जरिए उस व्यक्ति से दोस्ती करने वाली महिला उससे मिलने के लिए ब्रिटेन से दिल्ली आई थी। इस घटना की जानकारी ब्रिटिश के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। आगे विस्तार से जानिए पूरा मामला।

    Hero Image
    दिल्ली के होटल में ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    पकड़े गए आरोपियों से की जा रही है पूछताछ

    बताया गया कि दिल्ली में महिपालपुर स्थित एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ दरिंदगी की गई। इस मामले में वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन दोनों से मामले के बारे में पूछताछ की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढे़ं- Delhi Crime: अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पति-पत्नी धरे गए; बेटा नेपाल बॉर्डर से चला रहा गैंग

    पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिए उस व्यक्ति से दोस्ती करने वाली महिला उससे मिलने के लिए ब्रिटेन से दिल्ली आई थी। घटना की जानकारी ब्रिटिश के उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।

    यह भी पढ़ें- Delhi News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की करतूत से हर कोई हैरान, पुलिस ने किया गिरफ्तार