Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब! हिमाचल प्रदेश में हो रही तेज बारिश, जानें हथनी कुंड का कनेक्शन

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 01:33 PM (IST)

    दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर से चेतावनी स्तर के करीब पहुँच गया है। हिमाचल प्रदेश में वर्षा के कारण हथिनी कुंड से अधिक पानी छोड़े जाने से जलस्तर बढ़ रहा है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और जिला प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहे हैं और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजेंगे।

    Hero Image
    आनलाइनः यमुना में फिर से बढ़ने लगा है पानी

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। यमुना के जलस्तर दर्ज हो रही गिरावट में एक बार फिर बाधा आ गई है। दो दिन के बाद एक बार फिर से दिल्ली में लोहा पुल के पास यमुना का पानी चेतावनी स्तर 204.5 के करीब पहुंच गया है। पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार सुबह यह चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गया था लेकिन शुक्रवार रात को यह चेतावनी स्तर से नीचे आ गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सतर्क रहने को कहा गया

    यमुना का जलस्तर मंगलवार को 204 मीटर से नीचे आ गया था। मंगलवार रात से इसमें फिर से वृद्धि देखी जा रही है। मंगलवार रात को ही पानी का स्तर 204 के पार और बुधवार सुबह छह बजे 204.4 मीटर पहुंच गया। इसे ध्यान में रखकर सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों और निचले क्षेत्र में रहने वालों को सतर्क रहने को कहा गया है।

    यह भी पढ़ें- यमुना खादर में कहीं न हो जाए बड़ा हादसा! यमुना नदी ऊफान पर और 2500 स्थानीय लोग घर छोड़ने से कर रहे इंकार

    पहाड़ों पर हो रही बारिश 

    अधिकारियों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में हो रही वर्षा के कारण हथनी कुंड में अधिक पानी पहुंच रहा है। इस कारण हथनी कुंड से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है जिससे दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है।

    सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल के अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। पिछले सप्ताह ही निचले क्षेत्र में रहने वाले लगभग 12,000 लोगों को सतर्क किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Yamuna Water Lavel: खतरे के निशान के करीब पहुंची यमुना, आगरा में 1200 बीघा खेतों में घुसा पानी; किसान बेहाल