Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में कई जगहों पर बूंदाबांदी, चलेंगी तेज हवाएं; IMD ने बताया दो दिन कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Thu, 27 Feb 2025 07:57 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। इससे पहले बुधवार को भी सुबह के समय बादल छाए हुए थे। हालांकि मौसम विभाग ने 27 और 28 फरवरी को तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है। कल अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया था। जानिए आज दिनभर कैसा मौसम रहेगा।

    Hero Image
    दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हुए हैं। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi NCR Weather दिल्ली-एनसीआर में आज बृहस्पतिवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। हालांकि, मौसम विभाग ने 27 और 28 फरवरी को तेज दवाएं चलने व हल्की बारिश की संभावना जताई हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी सुबह के समय पूरे एनसीआर में बादल छाए हुए थे। वहीं, गर्मी भी लगातार बढ़ती जा रही है। कल अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया था।  

    तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

    दिल्ली में बुधवार को पिछले दिन के मुकाबले तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। लिहाजा, इस सीजन में पहली बार दिल्ली में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इससे बुधवार का दिन न सिर्फ इस माह का बल्कि दो वर्ष में फरवरी में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा है।

    हो सकती है बहुत हल्की वर्षा 

    मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिन दिल्ली में हल्की या बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। इससे तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। बृहस्पतिवार को सुबह धुंध हो सकती है। गरज के साथ हल्की या बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    मौसम विभाग ने बुधवार रात को भी हल्की या बहुत हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया था। रात नौ बजे तक कहीं बूंदाबांदी भी नहीं हुई थी। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पीतमपुरा में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 32.6 डिग्री दर्ज हुआ।

    वहीं, एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्ष फरवरी में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस नहीं पहुंच पाया था। पिछले वर्ष फरवरी में अधिकतम तापमान 19 फरवरी को सबसे अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।

    यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: बिहार के 8 जिलों के लिए अलर्ट जारी, 28 फरवरी को बदलेगा मौसम का मिजाज

    इस वर्ष से पहले 21 फरवरी 2023 को दिल्ली में गर्मी अधिक थी। तब अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस था। जो वर्ष 2009 के बाद अब तक 16 वर्षों में फरवरी का सबसे गर्म दिन था।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: अगले तीन दिनों तक होगी भीषण बारिश, खूब गिरेगी बर्फ; इन 3 जिलों के लोग हो जाएं सतर्क