Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार के 8 जिलों के लिए अलर्ट जारी, 28 फरवरी को बदलेगा मौसम का मिजाज

    Bihar Weather बिहार में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। अब 28 फरवरी के लिए 8 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है। वहीं पटना समेत आसपास के जिलों में बादल छाए रहेंगे। पटना का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस तो 10.4 डिग्री सेल्सियस के साथ जीरादेई में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

    By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Thu, 27 Feb 2025 07:32 AM (IST)
    Hero Image
    बिहार में बारिश के आसार (जागर फोटो)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर पश्चिम भारत के ऊपर बना हुआ है। पूर्वोत्तर असम और इसके आसपास के क्षेत्रों पर ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण द्रोणिका के रूप में चिह्नित है। इनके प्रभाव से पटना सहित दक्षिणी भागों के मौसम में बदलाव की संभावना है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    28 फरवरी को बिहार के 8 जिलों में बारिश के आसार

    28 फरवरी को पटना सहित दक्षिणी भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।प्रदेश के आठ शहरों के कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, गया, नवादा, जमुई, भागलपुर व बांका जिले के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य भागों का मौसम शुष्क बना रहेगा।

    अधिकतम-न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री क्रमिक वृद्धि का पूर्वानुमान है। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 17 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    पटना में मौसम का हाल

    पटना का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 10.4 डिग्री सेल्सियस के साथ जीरादेई (सिवान) में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर में दर्ज किया गया। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह-शाम गुलाबी ठंड का प्रभाव बना रहा। धूप निकलने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहा।

    नवादा के मौसम में ठंडक रहेगी बरकरार

    नवादा के मौसम में ठंडक बरकरार रहेगी। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना ने अगले दो-तीन दिन तक जिले के आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। इस बीच जिले के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी भी दर्ज की गई है।

    बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। जिले के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, तो नालंदा जिला के सीमावर्ती इलाकों में यह 31 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया है। तापमान में तेज बदलाव अनुभव किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को परेशानी हो रही है।

    ये भी पढ़ें

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में अगले 48 घंटे रहें सावधान, बाहर निकलने से पहले पढ़ लें वेदर रिपोर्ट

    Bihar Weather Today: 28 फरवरी से बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना समेत 8 जिलों में दिखेगा असर