Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Deputy CM Name: एक या दो, दिल्ली में कितने डिप्टी CM बनेंगे? BJP ने खत्म किया सस्पेंस; जानिए नाम

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 10:27 PM (IST)

    Rekha Gupta Delhi CM दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के नाम का एलान हुआ है। भाजपा नेतृत्व ने विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनके अलावा प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम और विजेंद्र गुप्ता विधानसभा अध्यक्ष होंगे। इस लेख के माध्यम से जानिए पूरी खबर।

    Hero Image
    Rekha Gupta: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, भाजपा नेतृत्व ने जताया भरोसा। फोटो एएनआई

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Parvesh Verma Deputy CM: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो गया है। भाजपा नेतृत्व ने विधायक रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें नेता चुना गया। बता दें दिल्ली में सीएम के अलावा एक डिप्टी सीएम भी होगा। प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम (Delhi Deputy CM Name) बनेंगे। वहीं पर विजेंद्र गुप्ता विधानसभा सभा अध्यक्ष होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें मुख्यमंत्री के लिए नाम तो कई चले लेकिन भाजपा नेतृत्व ने रेखा गुप्ता के नाम पर भरोसा जताया। नाम की घोषणा होने के साथ ही उनके पीतमपुरा स्थित घर पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक शाम सात बजे शुरू होनी थी।

    लेकिन आठ बजे तक विधायकों और सांसदों का पहुंचना जारी रहा। इसके बाद बैठक की शुरुआत हुई। पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे रविशंकर प्रसाद ने बैठक की शुरुआत करते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा 27 साल बाद सरकार बनाने जा रही है। इसके लिए सभी को बधाई।

    इसके बाद कई नेताओं ने बैठक को संबोधित किया। बाद में पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विजेंद्र गुप्ता, प्रवेश वर्मा और सतीश उपाध्याय ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी विधायकों ने मुहर लगा दी।

    बता दें कि मुख्यमंत्री की रेस में प्रवेश वर्मा, शिखा राय, विजेंद्र गुप्ता, अजय महावर, जितेंद्र महाजन, आशीष सूद, पवन शर्मा आदि का नाम चल रहा था। लेकिन बाजी पहली बार विधानसभा पहुंचीं रेखा गुप्ता ने जीती।

    बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने रेखा गुप्ता को बधाई दी। रेखा गुप्ता तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। इस बार भी वह पार्षद रहते हुए विधानसभा चुनाव लड़ीं और आप की वंदना कुमारी को शिकस्त दे दी। बीते दो चुनाव से रेखा गुप्ता वंदना कुमारी से हार रही थीं।

    यह भी पढ़ें: Rekha Gupta Delhi New CM: कौन हैं रेखा गुप्ता? पहले पार्षद, फिर पहली बार विधायक; अब बनीं सीएम

    दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री: रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले आतिशी, शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: Rekha Gupta Delhi New CM: रेखा गुप्ता के सीएम बनते ही केजरीवाल और आतिशी की आई पहली प्रतिक्रिया