Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरोजिनी नगर मार्केट में खरीदारी करने आईं दो युवती गिरफ्तार, पर्स से निकले 100 रुपये के 33 नकली नोट

    Updated: Sun, 30 Mar 2025 01:11 PM (IST)

    दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में खरीदारी करने आईं दो युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 100 रुपये के 33 नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपित युवतियों की पहचान फरीदाबाद के सेक्टर 91 निवासी रानी झा और अंडमान निकोबार द्वीप के पहाड़गांव निवासी आकांक्षा देसाई के रूप में हुई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

    Hero Image
    सरोजिनी नगर मार्केट में खरीदारी करने उमड़े लोग। फाइल फोटो- जागरण

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस ने नकदी नोट लेकर सरोजिनी नगर मार्केट में खरीदारी करने आईं दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे 100 रुपये के 33 नकली नोट बरामद किए हैं।

    पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपित युवतियों की पहचान फरीदाबाद के सेक्टर 91 निवासी रानी झा और अंडमान निकोबार द्वीप के पहाड़गांव निवासी आकांक्षा देसाई के रूप में हुई है। इनके बैग से पुलिस को 100 रुपये के 33 नकली नोट मिले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

    ये दोनों नकली भारतीय मुद्रा से मार्केट में खरीदारी करने आई थी। सरोजिनी नगर थाना पुलिस मार्केट में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि दो युवतियों के पास नकली नोट हैं और वे खरीदारी के लिए सरोजिनी नगर मार्केट में नकली नोट चला रही हैं।

    इस पर थाना प्रभारी अतुल त्यागी ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने दोनों युवतियों को पकड़ लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    ये भी पढ़ें-

    12 साल के बच्चे को स्वजन से मिलाया

    उधर, दक्षिणी जिला पुलिस ने रास्ता भटककर घर से लापता होने वाले 12 साल के बच्चे को तलाश करके उसके स्वजन से मिलाया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि लोधी कॉलोनी से एक बच्चा लापता हो गया है। इस पर तुरंत पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। बच्चे के पास एक मोबाइल भी था। हालांकि नंबर बंद हो गया था।

    पुलिस ने मोबाइल की अंतिम लोकेशन का पता लगाकर बच्चे को लोधी कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया। बच्चे ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन के पास साइकिल चला रहा था। तभी वह रास्ता भूल गया। मोबाइल फोन की बैटरी खत्म हो जाने के कारण उसका बंद हो गया था। इस वजह से परिवार से भी संपर्क नहीं हो सका।

    तीन लापता लोगों को स्वजन से मिलाया

    दक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत अपने घर से लापता तीन लोगों को तलाश कर उनके स्वजन से मिलाया है। इनमें 36, 41 और 70 वर्ष की आयु के व्यक्ति शामिल हैं। यह तीनों पालम गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से तलाश की।

    comedy show banner