Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Crime: अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए रची ऐसी खौफनाक साजिश, सच आया सामने तो पुलिस भी रह गई दंग

    Updated: Sat, 29 Mar 2025 01:41 PM (IST)

    Sangam Vihar Firing संगम विहार में गोलीबारी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक ऐसे आरोपित को गिरफ्तार किया है जिसने अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए खुद के घर पर गोली चलवाई थी। इस साजिश में उसके दो साथी भी शामिल थे। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्तौल और बाइक बरामद की है। जानिए पूरी कहानी...

    Hero Image
    खुद के ही घर पर चलवाई गोली, पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन को धर दबोचा

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली।Delhi Firing: संगम विहार में अपने दुश्मनों को फायरिंग के मामले में फंसाने की साजिश रचने वाले आरोपित को पुलिस ने उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस (Delhi Police) ने इनसे एक पिस्तौल और बाइक बरामद की है। मुख्य आरोपित ने अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए साथियों से घर पर गोली चलवाई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि आरोपितों की पहचान संगम विहार निवासी दिनेश उर्फ अमित, शाहरुख उर्फ गहिया और नासिर के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 21 मार्च को संगम विहार आइ ब्लाक में गोली चलने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।

    यहां पर शिकायतकर्ता नासिर ने पुलिस को बताया कि दो अज्ञात लड़के उसके घर आए और दो राउंड फायरिंग की। साथ ही उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

    इसमें पता चला कि दो युवक बाइक पवर आए थे। पुलिस को मौके से दो खोखे भी मिले थे। फुटेज में दोनों आरोपितों के चेहरे कपड़े से ढके थे। तब पुलिस ने अन्य जगहों की फुटेज देखी। इस दौरान पता चला कि आरोपितों ने पुलिस से बचने के लिए अपने कपड़े बदल लिये।

    पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक के नंबर का पता लगाया। यह नासिर के नाम पंजीकृत मिली। तब पुलिस ने मुखबिर के आधार पर दिनेश और और शाहरुख को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों ने बताया कि शिकायतकर्ता नासिर ने अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए खुद के घर पर गोली चलवाई थी।

    पूर्व में दिनेश पर तीन, शाहरूख पर एक और नासिर पर दो मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अप्रैल 2024 में नासिर के भाई अजरूद्दीन उर्फ अज्जू और उसके साथियों जावेद, अमित ठाकुर, वारिस, मनीष, आरिफ।

    शाहरुख और दूसरे पक्ष सोहेल उर्फ जीसन, राहुल, इरसाद और साहिल से झगड़ा हो गया था। इसमें दोनों पक्षों की तरफ से क्रॉस केस दर्ज किया गया था। इसका बदला लेने के लिए नासिर ने खुद के घर पर गोली चलवाई थी, ताकि वह अपने दुश्मनों को फंसा सके।

    यह भी पढ़ें: Delhi Police Encounter: डेढ़ KM में दो मुठभेड़, कॉन्स्टेबल को लगी गोली, तीन गिरफ्तार

    comedy show banner
    comedy show banner