टूट गया रक्षा का बंधन, करंट से बहन-भाई की मौत; मां का रो-रोकर बुरा हाल और इलाके में छाया मातम
बाहरी दिल्ली में तीज पर ससुराल आई बहन की रक्षाबंधन से पहले करंट लगने से मौत हो गई। भाई को बचाने में बहन भी चल बसी। पिता अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। परिवार में मातम छाया है इंसाफ की मांग की जा रही है। दो महीने पहले ही अंजू की शादी हुई थी और वह रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने वाली थी।

शमसे आलम, बाहरी दिल्ली। तीज पर सुसराल आई बहन रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधकर सुसराल जाने वाली थी, इससे पहले ही भाई को बचाने के दौरान बहन की भी करंट लगने से मौत हो गई। पिता भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
वहीं, अस्पताल में पत्नी का शव देख, पति की हालत बिगड़ गई। इस हादसे के बाद से ही पूरे परिवार में मातम का माहौल है। पड़ोसियों के आंखों से भी आंसू नहीं थम रहे हैं। पीड़ित परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है।
इस हादसे में जान गंवाने वाले भाई-बहन विवेक और अंजू की मां बेबी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेबी ने नम आंखों के साथ बताया कि अंजू की शादी दो महीने पहले ही कर्ज लेकर गुरुग्राम में की थी। बेटी सुसराल में काफी खुश थी। तीज के मौके से घर आई थी। अंजू ने कहा था कि अब रक्षाबंध पर भाइयों को राखी बांधने के बाद ही सुसराल लौटूंगी।
बताया कि दोनों भाई विवेक और विक्की ने भी बहन को रक्षा बंधन तक रुकने के लिए कहा था। इससे पहले ही रक्षा का बंधन टूट गया। भाई को बचाने के लिए अंजू ने खुद की परवाह नहीं की।
बेबी ने बताया कि पति ने बेल्डिंग का काम करके काफी गरीबी में भी बच्चों को पढ़ाकर कामयाब बनाया। घर तक हम ठीक से नहीं बना पाए। एक उम्मीद था कि विवेक एक दिन कामयाब होकर हमारी मदद करेगा। वह काफी मेहनती था।
यह भी पढ़ें- राजधानी में दर्दनाक घटना, करंट ने लील ली भाई-बहन की जिंदगी; घर में भरा था बारिश का पानी
बताया गया कि कई महीने से पास में ही एक अकाउंटेंट के पास नौकरी भी करने लगा था। अक्सर कहता था कि मां जल्द सुन्दर घर बनाऊंगा। आप सभी को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने दूंगा। वहीं, मौत से चंद मिनट पहले ही अंजू ने फोन पर बात की थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।