Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में पतंग लूटने के चक्कर में नाले में गिरा छह साल का बच्चा, कड़ी मशक्कत के बाद बरामद

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 05:56 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में स्वतंत्रता दिवस पर पतंग लूटने के चक्कर में छह साल का बच्चा नाले में गिर गया। बच्चे का शव अगले दिन बरामद हुआ। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। परिवार ने बचाव कार्य में देरी का आरोप लगाया है जबकि दमकल विभाग ने अंधेरे के कारण बचाव कार्य में असमर्थता जताई है।

    Hero Image
    नाले से बरामद हुआ छह साल के बच्चे का शव।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। वेलकम इलाके में स्वतंत्रता दिवस पर पतंग लूटने के चक्कर में नाले में गिरे छह साल के बच्चे का शव शनिवार सुबह नाले से बरामद हो गया है। मृतक की पहचान अदनान के रूप में हुई है। वेलकम थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत की धारा में प्राथमिकी की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवार का आरोप है कि रात को दमकल विभाग ने बचाव कार्य ठीक से किया होता तो बच्चा जीवित मिल सकता था। वहीं दमकल का कहना है कि रात को नाले में अंधेरा होने की वजह से बचाव कार्य नहीं चलाया जा सकता था।

    पतंग लूटने के चक्कर में नाले में जा गिरा

    अदनान अपने परिवार के साथ लोनी में रहते थे। परिवार में पिता आबिद, मां तरन्नूम हैं। मृतक लोनी के एक निजी स्कूल में केजी कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। तरन्नूम अपने बेटे को लेकर शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए वेलकम अपने मायके आई थी। नजदीक में ही सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग का खुला नाला है। शाम करीब साढ़े पांच बजे अदनान एक पतंग लूटने के चक्कर में नाले में जा गिरा। शनिवार सुबह करीब सात बजे बच्चे का शव बरामद हुआ।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में कई पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड, इस्कॉन मंदिर में अव्यवस्था से नाराजगी को लेकर गिरी गाज