विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली पुलिस के कई कर्मी सस्पेंड हुए, इस्कॉन मंदिर में अव्यवस्था पाए जाने के बाद हुआ एक्शन

Published: Sat, 16 Aug 2025 05:23 PM (IST)Updated: Sat, 16 Aug 2025 06:41 PM (IST)

बाहरी दिल्ली के शाहाबाद डेरी थाने के इंस्पेक्टर सहित 28 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ...और पढ़ें

इस्कॉन मंदिर में अव्यवस्था को लेकर दिल्ली में कई पुलिसकर्मी सस्पेंड।
इस्कॉन मंदिर में अव्यवस्था को लेकर दिल्ली में कई पुलिसकर्मी सस्पेंड।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। शाहाबाद डेरी थाने के इंस्पेक्टर समेत 28 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निलंबित किया। दरअसल, सीपी इस्‍कॉन मंदिर में अचानक पहुंच गए और मंदिर में अव्‍यवस्‍था थी। भीड़ प्रबंधन का कोई इंतजाम नहीं था।

इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया है। यह कदम कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीरता को दर्शाता है।

पीएम की रैली को लेकर सुरक्षा जायजा

दरअसल कल रोहिणी सेक्टर 37 में पीएम की रैली है। रोहिणी में ही हेलीपैड भी बना हुआ है। जहां से वापसी में पीएम  हेलीकॉप्टर से लौटेंगे। सीपी पहले पंडाल को देखने गए। वहां के बाद इनको हेलीपैड जाना था।

डीसीपी को सूचना थी कि वो हेलीपैड आएंगे। उसके बाद इस्‍कान मंदिर जाएंगे। लेकिन सीपी पहले इस्‍कान मंदिर ही देखने पहुंच गए। यहां कई स्टाफ ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाए थे।

यह भी पढ़ें- दिल्लीवालों के बैंक खातों से 14 अरब गायब... लोगों की गाढ़ी कमाई बचा पाने में दिल्ली पुलिस भी नाकाम